एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, मुहर्रम को लेकर निकला था जुलूस, SP ने लिया एक्शन

Palestine Flag Waved in Nawada: झंडा लहराए जाने के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात को एक घर से उस झंडा को भी बरामद कर लिया है.

Palestine Flag Waved in Nawada: मुहर्रम को लेकर निकले जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो बिहार के नवादा का बताया जा रहा है. बीते रविवार (14 जुलाई) को चादरपोशी को लेकर जुलूस निकला था. इसी दौरान कुछ लड़कों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया. वीडियो सामने आते ही नवादा के एसपी ने एक्शन भी ले लिया. इस मामले में तीन लड़कों को निरुद्ध किया गया है.

नवादा एसपी अंबरीष राहुल ने इस मामले में सोमवार (15 जुलाई) को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कार्रवाई की बात कही है. एसपी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रविवार की शाम 7 बजे सूचना मिली कि नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र में के धमौल शहर में बिना लाइसेंस के एक छोटा जुलूस निकाला गया है जिसमें अन्य राष्ट्र के झंडे दिखाया गया है. वायरल वीडियो की जांच की गई. पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद जुलूस में अन्य राष्ट्र का झंडा लिए दिखने वाले तीन लड़कों को निरुद्ध किया गया है. बिना लाइसेंस का जुलूस निकाला गया था. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वायरल वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई

बताया जाता है कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच हुई और उसकी रिपोर्ट के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है. मुहर्रम जुलूस के दौरान ये सभी लोग मजार पर चादरपोशी करने जा रहे थे. इसी दौरान जुलूस में कुछ लड़कों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया था. अब वायरल वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद इसकी भी पुष्टि हो गई है कि मामला नवादा का ही है.

तीनों लड़कों को आज कोर्ट में किया जाएगा प्रस्तुत

उधर झंडा लहराए जाने के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात को एक घर से उस झंडा को भी बरामद कर लिया है. आज तीनों लड़कों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- ...जब चिराग पासवान की शेरवानी पर टिकी मुकेश अंबानी की नजर, बॉलीवुड सितारे भी पड़े फीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget