एक्सप्लोरर

6 जलों में एयरपोर्ट के लिए होगा सर्वे, कई विभागों में होगी भर्ती, नीतीश कैबिनेट से 34 एजेंडे पास

Nitish Kumar Cabinet: बिहार खेल विश्वविद्यालय के संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 244 पदों के सृजन की कैबिनेट से स्वीकृति मिली है. बिहार में आठ डिग्री कॉलेज भी खोले जाएंगे.

Nitish Kumar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज (शुक्रवार) मंत्री परिषद की बैठक हुई. बैठक में कुल 34 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई विभागों में बहाली के लिए पदों का सृजन किया गया है. वहीं मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकि नगर, भागलपुर एवं सहरसा हवाई अड्डे के निर्माण के सर्वे के लिए दो करोड़ 43 लाख 17 हजार 476 रुपये की मंजूरी मिली है. इस काम के लिए भारतीय विमनपत्तनम प्राधिकरण नई दिल्ली को चुना गया है.

बिहार सरकार बिहार में पहली बार 'खेलो इंडिया यूथ गेम 2025' का आयोजन करने जा रही है जो राज्य के लिए ऐतिहासिक होगा. 'खेलो इंडिया यूथ गेम 2025' के आयोजन के लिए आज कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है. इस खेल में खर्च के लिए 119 करोड़ 4 लाख 79 हजार 429 रुपये की स्वीकृति कैबिनेट से दी गई है.

बिहार खेल विश्वविद्यालय में 244 पदों का सृजन

पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए 2159 पदों का सृजन हुआ है. राज्य की पशु चिकित्सा प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. वहीं राजगीर में स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय के संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 244 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है.

बिहार में आठ डिग्री कॉलेज खोले भी जाएंगे. इनमें मधुबनी, गोरौल (वैशाली), शाम्हों (बेगूसराय), इमामगंज (गया), अधौरा (कैमूर), कटोरिया (बांका), असरगंज (मुंगेर) और चकाई (जमुई) शामिल है जहां डिग्री कॉलेज खोला जाना है. इन कॉलेजों के लिए 526 पदों पर बहाली के लिए मंजूरी दी गई है. इनमें से 422 पद शिक्षक कोटि के होंगे. 

महाधिवक्ता कार्यालय पटना में विभिन्न कोटि के लिए 40 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. इनमें 34 स्थायी और छह पद संविदा पर होंगे. वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 185 पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी गई है. इनमें जिला भू अर्जन पदाधिकारी के 104 पद हैं और राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो के 81 पद हैं. गन्ना उद्योग विभाग में 19 पद सृजित किए गए हैं. इस तरह कई विभागों को मिलाकर आज 3,837 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है.

उधर सीतामढ़ी जिले में स्थित मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या की तरह विकसित किया जाए इसके लिए उसी डिजाइन कंसल्टेंट को चुना गया है जिसने राम मंदिर बनाया था. यह कंपनी नोएडा की मेसर्स डिजाइन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड है.

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया गिरफ्तार, 3 लाख का रखा गया था इनाम

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget