एक्सप्लोरर

NEET पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया गिरफ्तार, 3 लाख का रखा गया था इनाम

Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा गांव का रहने वाला है. जांच एजेंसी को पूरा शक है कि नीट पेपर लीक में संजीव मुखिया की खास भूमिका है.

Sanjeev Mukhiya Arrested: नीट (NEET) पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुक्रवार (25 अप्रैल, 2025) की सुबह यह जानकारी सामने आई है. हाल ही में बिहार सरकार ने संजीव मुखिया के ऊपर तीन लाख का इनाम घोषित किया था. वह 5 मई 2024 को हुए नीट पेपर लीक के बाद से फरार था. नीट के साथ-साथ कई प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक में वो आरोपी रह चुका है.

संजीव मुखिया बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा गांव का रहने वाला है. संजीव मुखिया का नाम साल 2016 में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में भी आया था. इसके बाद कई पेपर लीक में उसका नाम जुड़ चुका है. मुखिया से पूछताछ चल रही है. पटना पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है.

देवघर से हुई थी छह आरोपियों की गिरफ्तारी

बताया जाता है कि बीते गुरुवार की रात ही संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया था. जांच एजेंसी को पूरा शक है कि नीट पेपर लीक में संजीव मुखिया की खास भूमिका है. गौरतलब हो कि इस मामले में पिछले साल (2024) मई में झारखंड के देवघर से छह लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. इसमें चिंटू नाम के भी एक व्यक्ति को पकड़ा गया था. वह संजीव मुखिया का रिश्तेदार है.

अब संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई और राज से पर्दा उठ सकता है. अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है. बता दें कि संजीव मुखिया नालंदा में कृषि कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर नौकरी करता था. संजीव की पत्नी ममता विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है. संजीव का बेटा शिवकुमार भी पेपर लीक मामले में जेल में बंद है. जनवरी महीने में पटना सिविल कोर्ट ने संजीव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था.

सगुना मोड़ स्थित एक अपार्टमेंट से हुई गिरफ्तारी

ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने कहा कि संजीव मुखिया के पीछे आर्थिक अपराध इकाई की टीम काफी दिनों से लगी हुई थी. नीट परीक्षा के बाद हमारा प्राइम टारगेट था. लंबे समय तक फरार था. पटना के सगुना मोड़ के पास से एक अपार्टमेंट से इसकी गिरफ्तारी हुई है. कल देर रात इनपुट मिला था. उसके बाद छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: आतंकवादियों को PM मोदी ने बिहार से क्यों दी चेतावनी? नेहा सिंह राठौर ने जोड़ दिया 'कनेक्शन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget