एक्सप्लोरर

Jagdanand Singh Resign: जगदानंद सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश! मनाएंगे लालू या करेंगे स्वीकार? आरजेडी में घमासान

Bihar RJD Politics: जगदानंद ने लालू यादव को पत्र लिखा है. लगातार ऐसी खबर आ रही थी कि वो नाराज चल रहे हैं. ऐसे में सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

पटना: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से बड़ी खबर है कि आरजेडी (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने इस्तीफे की पेशकश की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगदानंद ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की पेशकश की है. बीते रविवार को ही दिल्ली में आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी जिसमें वो नहीं पहुंचे थे. लगातार नाराजगी की बात कही जा रही थी. आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी है.

इधर, इस्तीफे की इस खबर को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि क्या लालू यादव इसे स्वीकार कर लेंगे या फिर मनाएंगे? आरजेडी में घमासान मच गया है. इधर, बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि लालू यादव को सबसे ज्यादा अपने बेटे तेजस्वी यादव पर भरोसा है. आरजेडी परिवारवादी पार्टी है. जगदानंद सिंह हों या फिर कार्तिक सिंह दोनों को साजिश के तहत हटाया गया है. आरजेडी अब एमवाई की पार्टी हो गई है. नगर निकाय में आरक्षण को हटाकर अति पिछड़ा को भी धोखा दिया है.

यह भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार में भी शोक, लालू प्रसाद यादव का रिएक्शन आया

जगदानंद सिंह की नाराजगी की चर्चा क्यों?

बता दें कि ऐसी चर्चा चल रही है कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज चल रहे हैं. जिस दिन जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा पत्र तेजस्वी यादव को सौंपा था उसी दिन जगदानंद ने भरे मन से कहा था कि जो किसानों के हित में काम करता है, किसानों के लिए सोचता है उसको कीमत चुकानी पड़ती है. उसे त्याग भी करना पड़ता है. इसके बाद से जगदानंद सिंह कार्यालय भी नहीं आ रहे हैं.

सुशील मोदी ने भी इस्तीफा देने के लिए कहा था

सुशील कुमार मोदी ने भी हाल ही में ट्विटर पर बयान जारी कर कहा था कि जगदानंद सिंह में अगर थोड़ा भी स्वाभिमान बचा हो तो उन्हें तुरंत राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. जिस तरह से एक स्वाभिमानी व्यक्ति को अपमानित किया गया. बिना उनकी सहमति के उनके बेटे को बर्खास्त कर दिया गया. उनका इस्तीफा ले लिया गया. जगदानंद सिंह को खुद विचार करना चाहिए कि उन्हें क्या इस पद पर बने रहना चाहिए या नहीं बने रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव के बाद RJD के सर्वेसर्वा सिर्फ तेजस्वी! दिल्ली में इस एलान के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget