एक्सप्लोरर

'RJD सिर्फ…', मंत्री प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा- 'NDA को मिलेंगी 225 सीटें'

Bihar Politics: मंत्री प्रेम कुमार ने आरजेडी के पिछले शासन की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें 15 साल मौका मिला था, लेकिन वो बिहार को आगे नहीं ले जा सके. चारा घोटाला हुआ. बिहार अंधेरे में था.

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने बीजेपी की महिला सशक्तीकरण की पहल की सराहना की है. नवादा में बीते गुरुवार (20 फरवरी) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं को सम्मान देती है. देश की आजादी में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. बातचीत में मंत्री प्रेम कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आरजेडी सिर्फ सपने देखती है. उन्हें 15 साल का मौका मिला था, लेकिन वे बिहार को आगे नहीं ले जा सके. उनके शासन में चारा घोटाला हुआ. बिहार अंधेरे में था.

मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में इसलिए नहीं गए क्योंकि वे नालंदा में प्रगति यात्रा में व्यस्त थे. ये यात्रा पहले से निर्धारित थी. समारोह में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद थे. 

दिल्ली की मुख्यमंत्री को प्रेम कुमार ने दी बधाई

दूसरी ओर प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक कानून पारित किया है. यह आरक्षण आगामी चुनावों से लागू होगा. मंत्री ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी. उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता कर्मठ नेता हैं. वे यमुना की सफाई जैसी दिल्ली की प्रमुख समस्याओं को हल करेंगी.

बीजेपी नेता ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियां को गिनवाया. कहा कि बिहार में 24 घंटे बिजली मिल रही है. राज्य में कानून का राज है. सड़कों का जाल बिछ गया है. किसी भी जिले से पटना पांच घंटे में पहुंचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार में शांति का माहौल है और विकास कार्य चल रहे हैं. केंद्र सरकार भी मदद कर रही है. प्रेम कुमार ने यह भी कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और उनके साथ खड़ी है.

तेजस्वी की जन संवाद यात्रा पर कसा तंज

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन संवाद यात्रा पर मंत्री प्रेम कुमार ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि आरजेडी को जब सरकार चलाने का मौका मिला, तब महिलाएं याद नहीं आईं. प्रेम कुमार ने आरोप लगाया कि आरजेडी ने सत्ता में रहते हुए गरीबों का चारा खाने का काम किया. उन्होंने कहा कि आरजेडी ने विकास को रोका और सरकारी नौकरी में जमीन लेने का काम किया. आरजेडी 15 साल सत्ता में रही, लेकिन कोई काम नहीं कर पाई. जनता को ठगने का काम किया गया. उन्होंने दावा किया कि अब बिहार की जनता इनके (RJD) झांसे में नहीं आएगी. 

'डबल इंजन सरकार 225 सीटें जीतेगी'

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन को 225 सीटें मिलेंगी. प्रेम कुमार ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी पहले से ही मजबूत स्थिति में है. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले उपचुनाव में एनडीए ने चारों सीटें जीती थीं. जनता विकास और शांति चाहती है. बिहार में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है. डबल इंजन की सरकार के काम पर जनता को पूरा भरोसा है.

यह भी पढ़ें: Rohtas News: रोहतास में 2 छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली, परीक्षा के दौरान चीटिंग को लेकर हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget