एक्सप्लोरर

Rohtas News: रोहतास में 2 छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली, परीक्षा के दौरान चीटिंग को लेकर हुआ था विवाद

Rohtas Crime News: रोहतास के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभू बीघा गांव के दो छात्रों का मैट्रिक की परीक्षा के दौरान कुछ युवक से विवाद हो गया. जिसका बदला देने के लिए छात्रों पर हमला किया गया.

Bihar News: बिहार के रोहतास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार देर शाम बदमाशों ने ऑटो सवार दो परीक्षार्थियों को गोली मारकर घायल कर दिया. दोनों छात्र मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. एक घायल को नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

छात्रों का नकल को लेकर हुआ था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र सासाराम के बुढ़न मोड़ स्थित संत अन्ना स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा देने आए थे. परीक्षा के दौरान ही स्कूल में नकल को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया था. इसी विवाद के कारण जब दोनों छात्र घर लौट रहे थे, तब बदमाशों ने मां ताराचंडी धाम के पास उन्हें गोली मार दी. घायल परीक्षार्थी डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभू बीघा गांव के निवासी हैं. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

दोनों घायल छात्रों की हालत गंभीर
ट्रामा सेंटर में मौजूद डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि छात्रों को पीठ में गोली लगी है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया है. घायलों की पहचान शंभू बीघा गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह यादव के पुत्र अमित कुमार और कमलेश सिंह के 16 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है. 

अपराधियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही धौडाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. परिजन और ग्रामीण अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:गोपालगंज के अटल पांडेय हत्याकांड में 2 और आरोपियों को उम्रकैद की सजा, संपत्ति हड़पने के लिए उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget