एक्सप्लोरर

Bihar News: पार्टी मीटिंग के दौरान आपस में भिड़े जेडीयू कार्यकर्ता, जमकर की मारपीट और गाली-गलौज

किसान मोर्चा के जिला संयोजक ने बताया कि वर्तमान जिलाध्यक्ष के पक्ष में और विपक्ष में प्रस्ताव लिए जा रहे थे. एलबी सिंह द्वारा फॉर्मेट दिया जा रहा था ताकि पार्टी के लोग अपनी बातों को रख सकें.

औरंगाबाद: जिला जेडीयू का अंतर्कलह एक बार फिर उभरकर उस वक्त सामने आ गया, जब भंग हो चुकी जिला कार्यकारिणी को पुनर्गठित करने के लिए पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से एक फॉर्मेट पर उनका मंतव्य लिया जा रहा था. इस दौरान जिला संगठन प्रभारी एलबी सिंह मुर्दाबाद के नारे लगे. सर्किट हाउस में चल रही इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई.

आपस में उलझ गए कार्यकर्ता
 
मामला इस हद तक बढ़ा कि जिला प्रशासन को इसमें दखल देना पड़ा और बलपूर्वक सबों को सर्किट हाउस से बाहर निकालना पड़ा. औरंगाबाद जिला के जेडीयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने बताया कि जिला प्रभारी डॉ.एलबी सिंह की अगुआई में यह बैठक चल रही थी. इस बैठक में एक पक्ष से लगभग ढाई सौ की संख्या में वैसे लोग बुलाये गए थे, जिनका जेडीयू से आज तक कोई सरोकार ही नहीं रहा है. ऐसे में बैठक में शामिल अन्य लोग आक्रोशित हो गए और आपस में उलझ गए.

इधर, किसान मोर्चा के जिला संयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान जिलाध्यक्ष के पक्ष में और विपक्ष में प्रस्ताव लिए जा रहे थे. एलबी सिंह द्वारा फॉर्मेट दिया जा रहा था ताकि पार्टी के लोग अपनी बातों को रख सकें. लेकिन विश्वनाथ सिंह के समर्थकों के द्वारा न सिर्फ हंगामा किया गया बल्कि मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. उसी में मामला उलझ गया.

पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

सर्किट हाउस में जेडीयू नेताओं के बीच हो रहे हंगामे की सूचना पर एसडीओ विजयंत, एसडीपीओ गौतम शरण ओमी, नगर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार भारी पुलिस बल के साथ सर्किट हाउस पहुंचे और पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह, जेडीयू जिला अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं उनके समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखाया. हालांकि, इस दौरान एल बी सिंह ने पार्टी के वरीय नेताओं को बुला लिया. लेकिन बाहर का माहौल काफी गर्म रहा. 

यह भी पढ़ें -

Bihar: जीत की खुशी में डीजे बजा रहे थे मुखिया समर्थक, पुलिस ने रोका तो दौड़ा-दौड़ाकर की पिटाई

घर में मिनी गन फैक्ट्री चला रहा था शख्स, लोगों को भरमाने के लिए अपनायी थी ये तरकीब, फिर ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget