एक्सप्लोरर

Bihar: जीत की खुशी में डीजे बजा रहे थे मुखिया समर्थक, पुलिस ने रोका तो दौड़ा-दौड़ाकर की पिटाई

एसडीपीओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है. विजय जुलूस या पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी जुलूस में डीजे नहीं बजाना है और ना ही कोविड-19 के गाइडलाइंस का उल्लंघन करना है.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में मुखिया समर्थकों के मनमानी का मामला सामने आया है. मामला जिले के नानपुर प्रखंड के गौड़ी गांव का है, जहां शनिवार की देर शाम पंचायत चुनाव की जीत की खुशी में डीजे बजाने से रोकने पर मुखिया समर्थकों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई की. एक पुलिस पदाधिकारी को समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. बता दें कि यह वही प्रखंड है, जहां एक बूथ पर असामाजिक तत्वों ने ईवीएम के कंट्रोल यूनिट को तोड़ दिया था. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी अनुसार चुनाव के बाबत विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक निरीक्षक आर.के यादव की प्रतिनियुक्ति की गई थी. ऐसे में वे क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे. देर शाम में गौड़ी के नवनिर्वाचित मुखिया के समर्थकों द्वारा जीत की खुशी में डीजे बजाया जा रहा था. समर्थक जीत का जुलूस निकाल रहे थे और डीजे की धुन पर थिरक रहे थे. इसी बीच सहायक अवर निरीक्षक ने चुनाव के गाइडलाइन की बात कह मुखिया के समर्थकों को डीजे बंद करने और जुलूस नहीं निकालने की बात कही. यह बात मुखिया समर्थकों को नागवार लगी. समर्थक पुलिस से भिड़ गये. लोग अधिक थे, जिसके चलते बचने के लिए सब के सब पुलिसकर्मी इधर-उधर हो गए.

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

घटना की खबर मिलने पर अन्य थानों की पुलिस के साथ वरीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पता चला है कि पुलिस पदाधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है. मुखिया समर्थकों के गुस्से का शिकार बने सहायक अवर निरीक्षक के बयान पर नानपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. मालूम हो कि मुखिया पद पर जोगिंदर मंडल की जीत हुई है.

मामले में 12 लोग गिरफ्तार

पुपरी एसडीपीओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है. विजय जुलूस या पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी जुलूस में डीजे नहीं बजाना है और ना ही कोविड-19 के गाइडलाइंस का उल्लंघन करना है. जीत के बाद मुखिया जोगिंदर मंडल के समर्थक कोविड-19 के गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा रहे थे. साथ ही डीजे बजा रहे थे. पुलिस कर्मियों द्वारा ऐसा करने से रोके जाने पर मुखिया समर्थकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुखिया की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर जो भी घटना में शामिल हैं, उन सभी को गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

तेजप्रताप यादव का आरोप- पिता लालू यादव को दिल्ली में ‘बंधक’ बनाकर रखा गया, पटना नहीं आने दिया जा रहा

LJP Symbol Freeze: चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस को चुनाव आयोग से लगा झटका, चुनाव चिह्न किया फ्रीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, 'किसी भी अप्रिय घटना…'
तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, 'किसी भी अप्रिय घटना…'
Patna Heatwave: पटना में भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, कक्षा 5 तक के सभी स्कूल 20 जून तक बंद
पटना में भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, कक्षा 5 तक के सभी स्कूल 20 जून तक बंद
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई...'
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई...'
जेल से बाहर आए रौशन आनंद का बड़ा बयान, बताया किसने कराई भाई की हत्या, 'खान सर और…'
जेल से बाहर आए रौशन आनंद का बड़ा बयान, बताया किसने कराई भाई की हत्या, 'खान सर और…'

वीडियोज

Bollywood News: धमाल 4 का नया गाना ‘चटनी’ रिलीज, भोजपुरी तड़के और मस्तीभरे अंदाज ने बटोरी सुर्खियां (15.06.26)
New Mercedes S-Class launched at price of 2.20 cr. | #mercedes #mercedessclass #autolive
Kumkum Bhagya फेम Sanchita Ugale का 22 साल की उम्र में निधन, Entertainment Industry में शोक की लहर
Pati Brahmachari: Suraj को सताया डर! क्या Isha को पसंद आएगा केक वाला ये रोमांटिक सरप्राइज?
Vijay Thalapathy और Trisha Krishnan की हुई सीक्रेट सगाई? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी बोलीं, 'आप भविष्य में PM बनें'
जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी बोलीं, 'आप भविष्य में PM बनें'
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान, बोला- 'हमें उम्मीद है कि...'
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान, बोला- 'हमें उम्मीद है कि...'
कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे? जानें वेन्यू समेत सारी डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे? जानें वेन्यू समेत सारी डिटेल्स
Theatre Releases 19th June: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा, 5 फिल्में होंगी रिलीज
US-ईरान डील: मिडिल ईस्ट के भयावह युद्ध का अंत नजदीक, अगले 60 दिन काफी महत्वपूर्ण, जानें क्यों?
US-ईरान डील: मिडिल ईस्ट के भयावह युद्ध का अंत नजदीक, अगले 60 दिन काफी महत्वपूर्ण, जानें क्यों?
TMC Crisis: TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
Video: बीएड कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, अपने डांस से बांधा समां- वीडियो वायरल
बीएड कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, अपने डांस से बांधा समां- वीडियो वायरल
NEET री-एग्जाम से पहले सर्वर पर बढ़ा दबाव, एडमिट कार्ड को लेकर NTA की बड़ी अपडेट
NEET री-एग्जाम से पहले सर्वर पर बढ़ा दबाव, एडमिट कार्ड को लेकर NTA की बड़ी अपडेट
Embed widget