एक्सप्लोरर

Bihar News: प्रेमी ने की बेवफाई तो मैरिज सर्टिफिकेट लेकर ओडिशा से बांका पहुंच गई प्रेमिका, जानें पूरा मामला

पीड़िता के बयान पर आरोपित युवक को थाने बुलाया गया और उससे पूछताछ की गई है. प्रेमिका का आरोप है कि गांव आने के बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली है, जबकि वह पहले से शादीशुदा है.

बांका: प्रेमी की बेवफाई से परेशान होकर रविवार को उसकी प्रेमिका ओडिशा से बिहार के बांका पहुंची. बांका के अमरपुर थाने पहुंचकर उसने अपनी दास्तां सुनाई. प्रेमिका ओडिशा के खरौंदा जिलान्तर्गत कालारहंगा गांव की रहने वाली है. उसने युवक पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. इसी मामले में रविवार को वह अपने परिजन के साथ थाने पहुंची. हालांकि कोई केस अभी दर्ज नहीं हुआ है.

इस मामले में पीड़िता की मौसेरी बहन ने बताया कि अमरपुर थाना क्षेत्र के परनाथपुर गांव निवासी भरत यादव का पुत्र मनीष कुमार ओडिशा में रहकर मजदूरी करता था. इसी दौरान मनीष को उसकी बहन से प्रेम हो गया. बहन की जिद्द पर दोनों का चार महीने पहले कोर्ट में शादी करवा दी. कोर्ट द्वारा निर्गत मैरिज सर्टिफिकेट भी है. विवाह के बाद एक सप्ताह तक दोनों खुशी से रहे.

गांव आने के बाद बंद किया फोन

एक सप्ताह के बाद ही युवक घर में जरूरी काम होने का बहाना बनाकर अपने गांव परनाथपुर आ गया. इतना ही नहीं बल्कि गांव आने के बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली है. हालांकि, इस दौरान एक सप्ताह तक दोनों की मोबाइल पर बातचीत भी हुई. इसके बाद मनीष ने अपना मोबाइल बंद कर लिया. पीड़िता की बहन ने यह भी बताया कि उसकी बहन हिंदी भी नहीं बोल सकती है.

दो अलग-अलग राज्यों का मामला

इस संबंध में अमरपुर थानाध्यक्ष मु. सफदर अली ने बताया कि मामला दो अलग-अलग राज्यों का है. पीड़िता पहले अपने शहर के थाने में केस दर्ज करे. वहां की पुलिस आने पर हमारी पुलिस युवक को गिरफ्तार करने में मदद करेगी. फिलहाल पीड़िता के बयान पर आरोपित युवक को थाने बुलाया गया और उससे पूछताछ की गई है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: बिहार में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7 नए केस मिले, एक्टिव केस 67, यहां देखें लिस्ट

बिहारः बांका में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत, दूसरा जख्मी, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget