एक्सप्लोरर

सगाई के बाद बिहार में युवती 'गायब', सुसाइड नोट छोड़कर गई, होने वाले दूल्हे और उसके पिता पर केस

Saharsa News: सुसाइड नोट लिखने के बाद 13 दिसंबर से ही युवती घर नहीं आई है. इसी साल 21 जुलाई को उसकी सगाई हुई थी. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Bihar News: बिहार के सहरसा की रहने वाली एक युवती सुसाइड नोट लिखने के बाद 13 दिसंबर से गायब है. पिता के नाम लिखे सुसाइड नोट में उसने बताया है कि वे आत्महत्या करने जा रही है. पूरा मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ा हुआ है. इस मामले में लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. 

युवती ने सुसाइड नोट में लिखा, "पापा आपने आज तक बहुत कुछ किया मेरे लिए, बहुत प्यार दिया. मैं आपके प्यार का मोल कभी नहीं चुका सकती. मेरी वजह से आपको बहुत परेशान होना पड़ा है. जब से मेरी शादी टूटी है आप और ज्यादा परेशान रहने लगे हैं. मुझे माफ कर देना. अब बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं. मेरी एक आखिरी इच्छा है कि आप रानी-मुस्कान को इतना काबिल बना दो कि कभी कोई लड़का उन दोनों के साथ ये सब ना कर सके." इसके साथ ही युवती ने और भी बहुत कुछ लिखा है.

21 जुलाई को हुई थी लड़की की सगाई

पूरा मामला सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि इसी साल (2024) 14 जुलाई को लड़के वाले लड़की को देखने आए थे. सहरसा के एक रिसोर्ट में 17 जुलाई को लड़के वालों ने लड़की पक्ष से दहेज के तौर पर नकद रुपये भी लिए. इसके बाद 21 जुलाई को सहरसा के एक रिसोर्ट में सगाई हुई. आरोप है कि सगाई के बाद लड़के वालों ने लड़की वालों से कार की डिमांड की. कार नहीं देने पर शादी से इनकार कर दिया. इस मामले में पंचायत हुई लेकिन लड़के वालों ने पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया.

लड़की के चाचा नरेश गुप्ता ने बताया कि सहरसा के चंदन गुप्ता के पुत्र शिवम गुप्ता से उनकी भतीजी की शादी तय हुई थी. 21 जुलाई को दोनों की सगाई भी हुई. उसके बाद वे लोग विवाह की तारीख तय करने के लिए लड़के के पिता के पास गए. वहां उन्होंने कहा कि उनका बेटा शादी के लिए तैयार नहीं है तो इसमें वे क्या कर सकते हैं. इसके बाद मामले को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन लड़के वाले शादी को लेकर तैयार नहीं हुए. इस बात से उनकी भतीजी डिप्रेशन में चली गई. सुसाइड नोट लिख कर घर से वो गायब हो गई. अभी तक वो नहीं मिली है.

सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस

एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने आवेदन दिया है. उनकी बेटी सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गई है. मामले में लड़की की शादी टूटने की बात सामने आ रही है. इसकी वजह से लड़की और उसका परिवार डिप्रेशन में है. मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर क्या है RJD का स्टैंड? CM नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
'झाड़ू चलाना बहुत जरूरी...', किस पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र?
'झाड़ू चलाना बहुत जरूरी...', किस पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget