एक्सप्लोरर

'गुड बाय, मेरी दुनिया यहीं तक थी' लिखकर फंदे से झूल गई छात्रा, परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

परिजनों के अनुसार सुबह चार बजे वे शौच के लिए गए थे. जब वो वापस आए तो देखा कि रुपाली पंखे से लटकी हुई है.ये देखने के बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी.

सीवान: बिहार के सीवान जिले में गुरुवार की देर रात छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना तरवारा थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव की है. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की 15 साल की बेटी रुपाली कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रुपाली ने पंखे से लगे फंदे से झूल कर जान दे दी. इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना के सहायक अवर निरीक्षक कल्लु रजक और विनोद कुमार सुधाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पंखे से लटकते शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

बता दें कि रुपाली ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ी है, जिसमें उसने लिखा, "मुझे को माफ कर दीजिएगा. मैं अपनी मर्जी से मर रही हूं. मेरे मरने के पीछे कोई कारण नहीं है. मेरी दुनिया यहीं तक थी. सब मुझे को माफ कर देना. आई एम सॉरी. गुड बाय." बहरहाल कारण चाहे जो हो पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है. इधर, घटना के बाद ग्रामीण तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

घटना के बाद ग्रामीणों का हुजूम मृतका के दरवाजे पर उमड़ पड़ा. परिजनों के अनुसार सुबह चार बजे वे शौच के लिए गए थे. जब वो वापस आए तो देखा कि रुपाली पंखे से लटकी हुई है. ऐसे में उन्होंने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगा मामला

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुट गई है. अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा कि आत्महत्या है या हत्या.

यह भी पढ़ें -

Bihar Panchayat Chunav: हाथों में हथकड़ी लगाए नामांकन करने पहुंचे निवर्तमान मुखिया, कहा- चुनाव जीत कर...

बिहार: बाल सुधार गृह से पांच कैदी फरार, खेलने के दौरान दीवार फांदकर भागे सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget