एक्सप्लोरर

Bihar News: ब्याज पर लिया था पैसा, कर्ज का बोझ बढ़ा तो एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत

Suicide in Nawada Bihar: घटना बिहार के नवादा जिले की है. जहर खाने के बाद मौके पर ही दो की मौत हो गई. इलाज के क्रम में तीन लोगों ने दम तोड़ा है.

नवादा: बिहार के नवादा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र का एक परिवार कर्ज के बोझ में इतना दब गया था कि सभी छह सदस्यों ने जहर खा लिया. इसमें पांच लोगों की मौत हो जबकि एक 15 साल की बच्ची का इलाज चल रहा है. घटना बुधवार रात की है. पुलिस को मिले मोबाइल में कर्ज देने वाले व्यक्ति का जिक्र किया गया है. सुसाइड को लेकर एक कागज में नोट लिखा गया था जिसे मोबाइल में सेव करके रखा गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बताया गया कि घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने ब्याज पर पैसे लिए थे. कर्ज देने वाला केदार लाल गुप्ता को पैसे के लिए परेशान करने लगा. लगातार पैसे की मांग करने लगा था जिससे परिवार परेशान हो गया था. अंत में पैसा नहीं होने के चलते पूरे परिवार ने आत्महत्या करने का मन बना लिया. बुधवार की रात परिवार के सभी छह लोगों ने जहर खा लिया. जहर खाने के बाद घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई. वहीं इलाज के क्रम में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया.

जहर खाने से इनकी हुई मौत

मरने वाले लोगों में 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता, 48 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता देवी, 20 वर्षीय पुत्री शबनम कुमारी, 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी शामिल हैं. वहीं 15 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी का अभी इलाज चल रहा है. इधर, मौत से पहले प्रिंस ने बयान दिया कि कर्ज देने वाले व्यक्ति की ओर से काफी परेशान किया जा रहा था. इन लोगों ने थोड़ा समय मांगा था लेकिन कर्ज देने वाला तैयार नहीं था. लगातार परेशान कर रहा था.

मामले की हो रही है जांच

घटना के बाद नवादा एसपी गौरव मंगला सदर अस्पताल पहुंचे. यहां भर्ती साक्षी कुमारी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पूरा परिवार कर्ज से परेशान था. इसी को लेकर सबने जहर खाया है. सुसाइड नोट के बारे में कहा कि अभी जांच की जा रही है.

Bihar News: ब्याज पर लिया था पैसा, कर्ज का बोझ बढ़ा तो एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत

रकम से तीन गुना ज्यादा हो गया था ब्याज

मौत से पहले केदार लाल गुप्ता ने कहा कि कर्ज देने वाला घर पर आकर गाली-गलौज करता था. उन्होंने 12 लाख रुपया कर्ज लोगों से लिया था. केदार लाल गुप्ता फल बेचते हैं. दुकान के काम के लिए उन्होंने 12 लाख रुपये उधार लिए थे. रकम से तीन गुना बढ़कर ब्याज हो गया था. कहीं से मदद न मिलता देख परिवार ने आत्महत्या करने का मन बना लिया. बताया यह भी जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने किराए के मकान से दूर एक मजार के पास जाकर जहर खाया है.

यह भी पढ़ें- Supaul News: शादी में मटन के लिए मार, 3 युवकों को गंभीर रूप से लगी चोट, बारातियों का कैटरर्स से हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget