एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में डेटोनेटर विस्फोट से मजदूर का हाथ-पैर उड़ा, शारदा माइंस में अवैध खनन के दौरान हुआ बड़ा हादसा

रजौली थाना क्षेत्र के चटकरी स्थित शारदा माइंस की घटना है. इलाज के लिए मजदूर को झारखंड के कोडरमा स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है.

नवादाः रजौली थाना क्षेत्र के चटकरी स्थित शारदा माइंस (Sharda Mines) में अवैध खनन के दौरान डेटोनेटर विस्फोट कर गया. घटना में वहां पर मौजूद एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया. उसके दोनों हाथ उड़ गए. पैर और चेहरे सहित पूरे शरीर में गंभीर चोट आई है. आनन-फानन में इलाज के लिए उसे झारखंड के कोडरमा स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है.

घायल मजदूर विनोद यादव झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के चौधरी डीह का रहने वाला है. रविवार को शारदा माइंस में अवैध खनन किया जा रहा था. चट्टानों को तोड़ने के लिए रात में डेटोनेटर लगाया गया था. सुबह में मजदूर माइंस में जुटे थे. इसी दौरान डेटोनेटर विस्फोट हो गया और विनोद उसकी चपेट में आ गया. विस्फोट होते ही माइंस में अफरातफरी मच गई.

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2022: रात के 12 बजे ही खुल गया था पटना के महावीर मंदिर का गेट, दो किलोमीटर तक लगी लंबी लाइन

ब्लास्ट के बाद जान बचाने के लिए भागे मजदूर

ब्लास्ट के बाद मजदूर जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए. कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई तो मजदूर दोबारा खदान पहुंचे तो देखा कि विनोद गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़प रहा है. मजदूर को कोडरमा में भर्ती कराया गया. घटना के कई घंटे बाद भी वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर जाना मुनासिब नहीं समझा.

बता दें कि अवधेश कुमार ओझा के डीएफओ रहते अवैध खनन पूरी तरह से बंद था. अब एक बार फिर अवैध तरीके से यह शुरू हो गया है. उनके तबादले के बाद अभ्रक माफिया सक्रिय हो गए हैं. इस पूरे मामले पर डीएफओ राजीव रंजन ने कहा कि मामला की जानकारी अभी हमें प्राप्त नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- पटना में CM नीतीश की शराबी पुलिस! वर्दी वालों ने युवकों और महिलाओं पर जमकर बरसाईं लाठियां, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget