एक्सप्लोरर

Bihar News: अब डाकिया से जमा करवाएं होल्डिंग टैक्स, बिजली और टेलीफोन का बिल, बस इतने रुपये करने होंगे खर्च

बिजली, टेलीफोन, होल्डिंग टैक्स आदि प्रधान डाकघर और मुख्य डाकघर में जमा किए जाने का प्रावधान है, लेकिन स्कीम सफल नहीं होने के कारण नई स्कीम लाई जा रही है.

पटनाः अगर आपको होल्डिंग टैक्स, बिजली और टेलीफोन का बिल जमा करने में परेशानी होती है, लाइन में घंटों खड़ा रहना पड़ता है तो बहुत जल्द आपको इन सबसे छुटकारा मिलने वाला है. आप घर बैठे ये सब जमा कर सकते हैं. अब आपको इसके लिए कार्यालयों के भाग दौड़ नहीं करने पड़ेंगे. डाक विभाग इसके लिए नई सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है. इसके अनुसार पोस्टमैन अब पत्र बांटने के अलावा घरों में जाकर होल्डिंग टैक्स, बिजली और टेलीफोन बिल भी जमा करवाने का काम करेंगे.

बताया जाता है कि विभाग की ओर से इस दिशा में पहल की जा रही है. अब आइए आपको बताते हैं कि इसके एवज में कितने रुपये खर्च करने होंगे. अभी तक जो बात कही जा रही है उसके अनुसार इसके लिए आपको 10 रुपये से लेकर 25 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे. अधिकारियों ने बताया कि स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको एरिया के पोस्टमैन को मोबाइल पर सूचना देनी होगी. इसके बाद पोस्टमैन आपके घर आएगा और आप बिल जमा करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: औरंगाबाद में ट्रेन से उतारकर जीविका दीदी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर शव को खेत में फेंका 

किसी भी जगह के बिल को कराया जा सकेगा जमा

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल नंबर पर सूचना देने के बाद पोस्ट मैन ग्राहक के घर आएगा और संबंधित स्कीम की सुविधा के बारे में बताएगा. स्कीम शुरू होने के बाद उपभोक्ता कहीं से भी अन्य जगह के भी बिल आदि जमा करवा सकेंगे. आपको बता दें बिजली, टेलीफोन, होल्डिंग टैक्स आदि प्रधान डाकघर और मुख्य डाकघर में जमा किए जाने का प्रावधान है, लेकिन स्कीम सफल नहीं होने के कारण नई स्कीम लाई जा रही है. अब देखना होगा कि नई स्कीम आने के बाद लोगों को इसका कितना फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: ‘सूखे’ राज्य में गला तर: बक्सर में थाने से चंद कदम पर सड़क पर नशे में झूमता रहा सफाईकर्मी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget