एक्सप्लोरर

Bihar News: CM नीतीश कुमार 'समाधान यात्रा' के लिए पटना से हुए रवाना, 'मिशन दिल्ली' के लिये जानेंगे जनता का मूड

Samadhan Yatra: नीतीश कुमार की समाधान यात्रा 6 जनवरी को शिवहर और सीतामढ़ी पहुंचेगी. 29 जनवरी तक ये यात्रा प्रस्तावित है. वहीं, सीएम नीतीश कुमार बुधवार को पटना से पश्चिम चंपारण के लिए रवाना हो गए.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) के लिए बुधवार को पश्चिम चंपारण जिला के लिए रवाना हो गए. एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, (Lalan Singh) खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद ललन सर्राफ ने मुख्यमंत्री को समाधान यात्रा के लिये शुभकामनाएं दी. बता दें कि रात में वाल्मीकि नगर में ही सीएम रुकेंगे. पांच जनवरी को पश्चिम चंपारण से औपचारिक तौर पर यात्रा शुरू हो जाएगी.

कई मंत्री रहे मौजूद

पटना हवाई अड्डे के स्टेट हैंगर के पास बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी. वहीं, इस दौरान परिवहन मंत्री शीला कुमारी, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में जेडीयू के नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे. बता दें कि 5 जनवरी को पश्चिम चंपारण से चलने वाली नीतीश कुमार की समाधान यात्रा 6 जनवरी को शिवहर और सीतामढ़ी पहुंचेगी. उसके बाद 7 जनवरी को वैशाली, 8 जनवरी को सिवान, 9 जनवरी को छपरा, 11 जनवरी को मधुबनी, 12 जनवरी को दरभंगा, 17 जनवरी को सुपौल, 18 जनवरी को सहरसा, 19 जनवरी को अररिया, 20 जनवरी को किशनगंज, 21 जनवरी को कटिहार, 22 जनवरी को खगड़िया, 28 जनवरी को बांका और 29 जनवरी को मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा पहुंचेगी.

बीजेपी बोल रही है हमला

वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से यात्रा अहम है. यात्रा के दौरान मिशन दिल्ली के लिये जनता का मूड जानेंगे. उनकी यात्रा को लेकर बिहार में सियासत भी गरमाई है. इसको लेकर बीजेपी उन पर हमला बोल रही है. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यह आपकी विदाई यात्रा साबित हो होगी.

ये भी पढ़ें: JDU और RJD के बीच क्या आ रही दरारें? अब इस नेता ने की सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की मांग, तेजस्वी-लालू से कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget