एक्सप्लोरर

Bihar News: जिंदा निकलेगा युवक यह बताकर जमीन में 12 घंटे तक गाड़ दिया, दोबारा गड्ढा खोदा तो पसरा मातम

मामला शेखपुरा के शेखोपुरसराय प्रखंड के वीरपुर गांव का है. युवक के परिवार का इसी धंधा से रोजी-रोटी चलता है. बीते शुक्रवार को जादू दिखाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है.

शेखपुराः जादू दिखाने के नाम पर शनिवार की सुबह एक युवक की जान चली गई. मामला शेखपुरा के शेखोपुरसराय प्रखंड के वीरपुर गांव का है. युवक इसी गांव के रहने वाले रामलगन रविदास का 18 वर्षीय पुत्र धीरज रविदास था. जादूगर ने धीरज रविदास को जमीन के अंदर 12 घंटे तक गाड़ दिया था और निकाले जाने तक जिंदा होने का दावा किया था. दोबारा जब गड्ढा खोदकर निकाला गया तो सकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद अब परिजनों में कोहराम मच गया है.

बताया जाता है कि युवक के परिवार का इसी धंधा से रोजी-रोटी चलता है. धीरज रविदास खुद जादू दिखाता था. शुक्रवार की रात वह मधेपुर गांव में अपने साथियों के साथ खेल तमाशा दिखा रहा था. टीम के सदस्यों में खुद उसके परिवार के ही लोग थे. जादू दिखाने के क्रम में युवक को जमीन के अंदर गाड़ कर 12 घंटा के बाद जिंदा निकालने का दावा किया गया. शुक्रवार की शाम में युवक को गाड़ा गया. शनिवार की अल सुबह गड्ढा खोदा गया तो युवक की मौत हो चुकी थी.

पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना

घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर गांव से धीरज रविदास के परिजन पहुंचे और मातम पसर गया. घटना के बाद बरबीघा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. युवक के शव को अपने कब्जे में लेना चाहा, लेकिन मृतक के पिता और स्थानीय मुखिया के द्वारा विरोध जताया गया जिसपर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा. इस मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी तरह जादू-तमाशा दिखाकर धीरज और उसके परिवार के सदस्य लोगों का मनोरंजन करते थे. बदले में मिले पैसे व अनाज से अपना घर चलाते थे.

यह भी पढ़ें- 

औरंगाबाद: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Arrah News: बिहार पुलिस की यह कैसी कार्यशैली? महिला को 4 दिनों तक थाने में रखा, कस्टडी में मौत के बाद साध ली चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget