एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में ईंट चिमनी भट्ठा में ब्लास्ट से कई मजदूर मलबे में दबे, छह की मौत, 12 से अधिक घायल

Motihari Blast: रक्सौल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र की घटना है. मौके पर 50 से 60 मजूदर थे. भोज का आयोजन किया गया था. इसी दौरान यह घटना हो गई.

मोतिहारी: जिले के रक्सौल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में एक ईंट चिमनी भट्ठा में आग लगाने के दौरान शुक्रवार शाम को ब्लास्ट (Blast in Brick Chimney) हो गया, जिससे कई मजदूर इसके चपेट में आग गए और इसके मलबे में दब गए. वहीं, सभी घायलों को आनन-फानन  में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें अभी तक छह मजदूरों की मौत हो चुकी है और 12 से अधिक मजदूरों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया.

तीन की हालत गंभीर

मामला जिले के रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीरगीर के पास स्थित ईंट चिमनी भट्ठा का है. बताया जा रहा है कि ईंट चिमनी भट्ठा में आग लगाने के दौरान ब्लास्ट में 12 से ज्यादा लोगों की घायल होने की आशंका है, जबकि छह शवों को स्थानीय अस्पताल रक्सौल में रखा गया है, जिसमें चिमनी के मालिक मो. ईरशाद की भी मौत की बात सामने आ रही है. वहीं, 12 से अधिक व्यक्तियों की घायल होने की सूचना है. इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कहा जा रहा है कि मौत की संख्या अभी बढ़ सकती है.

50 से 60 लोग कर रहे थे काम

एक घायल व्यक्ति ने बताया कि ईंट चिमनी भट्ठा में 50 से 60 लोग काम कर रहे थे. अचानक हुए धमाका में वहां मौजूद कई लोगों की दबने की आशांका है. कई लोगों की मौत हो चुकी है. कई की हालत काफी खराब हैं. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है. घायलों को निकालने में जुटी हुई है.

भोज का भी किया गया था आयोजन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस साल का ईंट भट्ठा चिमनी का पहला फूंक था, जिसकी आज शुरूआत हुई. इसके लिए भोज का भी आयोजन किया गया था, तभी अचानक चिमनी में जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया और चिमनी टूटकर गिर गया. इससे कई लोग नीचे दब गए. इलाज के लिए लोगों को रामगढ़वा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहीं, बेहद गंभीर हालत वाले लोगों को रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल में भेज दिया गया. अस्पताल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत काफी गंभीर है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: शिवानंद तिवारी ने बताया अब्दुल बारी सिद्दीकी ने क्यों दिया इस तरह का बयान, RJD नेता ने कहा- ये वजह है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget