एक्सप्लोरर

Bihar News: BJP ने पीएफआई को बताया आतंकवादी संगठन, प्रतिबंध लगाने की उठी मांग तो कांग्रेस ने साधी चुप्पी

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएफआई को कांग्रेस ने ही बढ़ावा दिया है.

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) पर देश में प्रतिबंध लगाने की मांग की है. पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएफआई के विरुद्ध देश में साम्प्रदायिक द्वेष और आतंकवाद को बढावा देने वाली गतिविधियों में लिप्त होने के पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद बिहार सरकार को केंद्र से परामर्श कर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए. पीएफआई इस्लामी छात्रों के संगठन सिमी का बदला हुआ रूप है. इससे सीमावर्ती प्रदेश बिहार और पूरे देश की सुरक्षा को खतरा बढ़ा है. इस दौरान सुशील मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर भी हमला बोला.

उन्होंने कहा कि आरजेडी नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल कांग्रेस आतंकवादी साजिश में लिप्त पीएफआइ को बढ़ावा देती रही. कर्नाटक में जब कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार सत्ता में आई, तो उसने वर्ष 2013 में पीएफआई और इसकी राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसजीपीआई) के 1600 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दंगा करने से संबंधित 176 मुकदमा वापस ले लिए थे. कांग्रेस सरकार के फैसले से कर्नाटक के विभिन्न इलाकों में साम्प्रदायिक हिंसा और तोड़फोड़ करने वाले पीएफआई के लोगों का दुस्साहस बढ़ा.

मदन साहनी ने की प्रतिबंध लगाने की मांग

वहीं, सुशील मोदी के इस मांग का नीतीश के मंत्री मदन साहनी ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा किसी संगठन के माध्यम से अगर देश विरोधी कार्य किया जा रहा है तो उस पर जरूर प्रतिबंध लगना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी संगठन से अगर देश, समाज और व्यक्ति को खतरा है तो उसपर प्रतिबंध लगाना ही चाहिए. ऐसे लोगों से आपसी सौहार्द खराब होने का डर रहता है. ऐसे लोग जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Patna Terror Module: गिरफ्तार अतहर परवेज और अरमान ने पुलिस को क्या-क्या बताया? किए चौंकाने वाले खुलासे

कांग्रेस नेता ने बोलने से किया इंकार

इधर, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. वहीं, आरजेडी विधायक ललित कुमार यादव ने कहा कि किस पर बैन लगना चाहिए या नहीं लगना चाहिए यह सरकार का काम है. इसपर हम लोग को ज्यादा नहीं कहना है. एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि पीएफआई को लेकर जांच चल रही है. फिलहाल इस पर दबाव बनाने का कोई मतलब नहीं है.

टेरर मॉड्यूल मामले में अब तक पांच गिरफ्तार

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ से टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. इस मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं, जबकि 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनकी तलाश जारी है. पीएफआई की आड़ में इनके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियां चलाने के सबूत मिले हैं. यहां अशिक्षित और बेरोजगार युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग दी जा रही थी. इस मामले में गजवा ए हिंद नाम से वाट्सएप ग्रुप चलाने वाले मरगूब अहमद दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से जुड़ा था और विदेश में रहा है.

ये भी पढ़ें- Patna Terror Module: असदुद्दीन ओवैसी के MLA ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, जानें गिरफ्तार संदिग्धों के लिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget