एक्सप्लोरर

Bihar News: शिक्षक नियुक्‍ति को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, TET नहीं, CTET पास करना जरूरी

Bihar Teachers Recruitment: राज्‍य सरकार की शिक्षक पात्रता परीक्षा अब नहीं होगी. इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिमि के सचिव को पत्र लिखा है.

पटना: बिहार सरकार (Bihar Government) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test) को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए इसे खत्म कर दिया है. केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से ली जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) से ही यहां पर शिक्षकों की बहाली होगी. शिक्षा विभाग ने खुद आधिकारिक पत्र के द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को अपने फैसले से अवगत कराया है. शिक्षा विभाग (Education Department) ने तर्क दिया है कि केंद्र सरकार की तरफ से नियमित रूप से CTET कराई जा रही है, इसलिए यहां पर TET करने की जरूरत नहीं है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के सचिव को लिखे पत्र में प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से हर साल CTET आयोजित होती है. ऐसी स्थिति में राज्य सरकार की ओर से टीईटी अलग से कराने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने यह पत्र टि्वटर पर डाला है. जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि भविष्य में विभाग की ओर से आवश्यकता होने पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित किए जाने पर विचार कर निर्णय लिया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 10 लाख नौकरी को लेकर PM मोदी के ट्वीट पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्‍वी यादव ने मांगा '19 लाख' का हिसाब

पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी

बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय (नियुक्ति, प्रोन्नति व सेवा शर्त) नियमावली-2020 के अनुसार शिक्षक नियुक्ति के लिए केंद्र अथवा बिहार सरकार (Bihar Government) की पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना शामिल है. ज्ञात हो कि बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test) का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को करने की जिम्मेदारी दी गई है. शिक्षा विभाग (Education Department) फिलहाल नई TET नहीं कराएगा. वहीं, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हर साल होता है.  

ये भी पढ़ें- Gaya News: 'पुष्‍पा' फ‍िल्‍म देखकर इंस्पायर हुआ ट्रक ड्राइवर, कारनामा ऐसा कि बिहार पुलिस का भी सिर चकराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget