एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में नहीं थम रहा नशे का ‘कारोबार’, गोपालगंज में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की है. पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के के बलथरी चेक पोस्ट पर की गई है.

गोपालगंजः बिहार सरकार द्वारा की गई शराबबंदी के बावजूद बिहार में नशे का कारोबार लगातार जारी है. ताजा मामला गोपालगंज जिले से जुड़ा है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 19 हजार आठ सौ प्रतिबंधित कफ सिरप फेंसेडिल को बरामद किया है. बरामद किए गए कफ सिरप की कीमत करीब 38 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने इस मामले में दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रविवार को यूपी-बिहार की सीमा कुचायकोट थाना क्षेत्र के के बलथरी चेक पोस्ट पर की गई है.

गिरफ्तार किया गया तस्कर राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु गांव निवासी दुर्गाराम और बाड़मेर जिले के ही सिंगारी गांव निवासी विक्रम है. इस प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गोपालगंज के लिए की जा रही थी. उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से ट्रक में भारी मात्रा में अवैध सामान लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी. इसी दौरान ट्रक को रोककर जब पुलिस ने तलाशी ली तो ट्रक में फर्नीचर और पेंट के सामान के बीच 100 कार्टन प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप बरामद किया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: शताब्दी स्तंभ पर राजनीति! सुशील मोदी ने कहा- जिनके पास जनहित के मुद्दे नहीं हैं, वे विरोध करते हैं

इसके पहले भी हुई है इस तरह की कार्रवाई

औषधि निरीक्षक अभय शंकर, आलोक तिवारी और अमरेंद्र कुमार द्वारा पुष्टि के बाद पुलिस ने ट्रक चालक समेत दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. टीम ने कफ सिरप को प्रतिबंधित पाया. पूछताछ में यह बात सामने आई कि कफ सिरप को लखन‍ऊ से गोपालगंज लाया जा रहा था. बता दें कि इसके पूर्व भी गोपालगंज पुलिस द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त किया गया था, जिसे यूपी के आगरा से पटना भेजा जा रहा था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ‘सिर्फ MY की बात नहीं करनी है, सबको साथ लेकर चलना है’, केंद्र सरकार और CM नीतीश पर बरसे तेजस्वी, पढ़ें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget