एक्सप्लोरर

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, फिर खुद को गोली से उड़ाया, बिहार के अरवल में सनसनीखेज वारदात

Bihar Crime News: मामला अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के खानगाह मोहल्ले का है. घटना लड़की के घर पर हुई है. लड़का और लड़की दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. 

Arwal News: बिहार के अरवल में शुक्रवार (04 जुलाई, 2025) को एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली. मामला सदर थाना क्षेत्र के खानगाह मोहल्ले का है. घटना लड़की के घर पर हुई है. शुक्रवार की दोपहर प्रेमी-प्रेमिका का शव तीसरी मंजिल की सीढ़ी से मिला है. 

लड़की नाबालिग बताई जा रही है जबकि प्रेमी बालिग है. लड़का करपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव का रहने वाला था. अरवल में हुई सनसनीखेज वारदात को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. लड़की की मां का आरोप है कि लड़का रिश्ते में उसका (लड़की का) फुफेरा भाई था. शादी के लिए दबाव बना रहा था. शुक्रवार को वह घर आया और कमरे में लड़की से झगड़ा करने लगा. लड़की ने शादी से इनकार किया तो उसने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को गोली से उड़ा लिया.

थाने में की जा चुकी थी लड़के की शिकायत

लड़की की मां का यह भी कहना है कि उन्होंने पूर्व में करपी थाने में लड़के की शिकायत की थी कि वह बेटी का मोबाइल हैक कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है. शिकायत के बाद पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे यह घटना हो गई. उधर लड़के के परिजनों ने इस आरोप को नकारते हुए दावा किया है कि लड़की के घरवालों ने ही दोनों की गोली मारकर हत्या की है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. 

एसडीपीओ कृति कमल ने बताया कि लड़का-लड़की में तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे इसलिए परिजनों को इस रिश्ते से एतराज था. उनके मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई थी. शुक्रवार को लड़का लड़की के घर पहुंचा. इसके बाद उसने लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल से पुलिस ने गोली का खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget