एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के वैशाली और बेगूसराय में हादसा, जुड़वा भाई समेत 7 लोगों की मौत, मचा कोहराम

Bihar News: वैशाली में कुएं की सफाई करते समय संदिग्ध रूप से दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई. बेगूसराय में नहाते समय चार लड़के डूब गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Bihar News: बिहार के वैशाली और बेगूसराय में बीते बुधवार (18 जून, 2025) को हुए हादसे में जुड़वा भाई समेत सात लोगों की मौत हो गई. दो अलग-अलग हुई घटनाओं में सात लोगों की मौत के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया. वैशाली जिले में बुधवार को एक कुएं की सफाई करते समय संदिग्ध रूप से दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. 

उन्होंने बताया कि यह घटना जहांगीरपुरी इलाके में दोपहर उस वक्त हुई जब कुएं के अंदर सफाई के दौरान पीड़ित 'जहरीली गैस' की चपेट में आ गए. मृतकों की पहचान बिंदेश्वर राय (50 साल), विकेश कुमार (30 साल) और रोहित कुमार (21 साल) के रूप में हुई है. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा सही कारण

वैशाली के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अमन आनंद ने कहा, "स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत सभी शव कुएं से बाहर निकाले. हो सकता है कि जहरीली गैस की चपेट में आने से वे अंदर बेहोश हो गए हों. तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा."

बेगूसराय में नहाते समय चार लड़के डूबे

दूसरी घटना बिहार के बेगूसराय की है. बुधवार की दोपहर गंडक नदी में नहाते समय चार लड़कों की डूबने से मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रौशन कुमार (12 साल), जुड़वा भाई अविनाश कुमार एवं अभिषेक कुमार (17 साल) और नीतीश कुमार (14 साल) के रूप में हुई है.

खोदावंदपुर थाना के प्रभारी मिथिलेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि आठ लड़के गंडक नदी के नुरुल्लाहपुर साहनी टोला घाट पर नहाने गए थे. उन्होंने बताया, "चार लड़के सुरक्षित नदी से बाहर आ गए लेकिन शेष चार तेज बहाव में बह गए." स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्थानीय तैराकों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद में चारों का शव बरामद हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget