एक्सप्लोरर

नालंदा में 5 की मौत, बाइक सवार 3 दोस्तों की जान गई, 2 साढ़ू भाई भी मरे, हरनौत और हिलसा की घटना

Nalanda News: दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की जान गई है. एक घटना में दो साढ़ू और दूसरी घटना में 3 दोस्तों की मौत हुई है. परिजनों में कोहराम मच गया है.

Bihar Accident News: बिहार के नालंदा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच शुक्रवार (07 मार्च, 2025) की सुबह लोगों की मौत हो गई. शादी समारोह में आने-जाने के क्रम में ये दोनों घटनाएं हुईं हैं. एक घटना में दो साढ़ू और दूसरी घटना में तीन दोस्तों की मौत हुई है. घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. 

पहली घटना में हरनौत थाना इलाके के गोनावां के पास की है. दो साढ़ू बिहार शरीभ में एक शादी समारोह में शामिल हुए. इसके बाद गुरुवार की सुबह पटना जिले के सकसोहरा थाना इलाके के कुम्हरौरा गांव जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी थी. हादसे में ऑटो सवार इन दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान नूरसराय थाना इलाके के मेयार गांव निवासी रामप्रवेश पासवान और उनके साढ़ू विवेक कुमार (कुम्हरौरा निवासी) के रूप में हुई है. विवेक ने ही रामप्रेवश को कहा था पटना चलने के लिए.

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला

दूसरी घटना हिलसा थाना क्षेत्र की है. हिलसा-पटना बाईपास पर हुई है. एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. तीनों की मौत हो गई. ये सभी दोस्त थे. एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया है. मृतक युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिन तीन युवकों की मौत हुई है उनमें 18 वर्षीय दिलशांत, 19 वर्षीय रोहित राज और 20 वर्षीय ओमप्रकाश शामिल हैं. 

तीनों दोस्त एकंगरसराय थाना इलाके के पार्थु गांव के रहने वाले थे. तीनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी घटना के शिकार हो गए. सड़क हादसे की सूचना मिलने पर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतक युवकों के परिजनों से मुलाकात की और घटना पर दुख जताया.

यह भी पढ़ें: 'तेजस्वी यादव जवान होते हुए भी खटारा से कम नहीं', केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget