एक्सप्लोरर

बिहार में क्या हो रहा? डेढ़ महीने में रोहतास में 10 लोग गायब, इसमें ज्यादातर बच्चे, एक की लाश मिली

Bihar News: रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने संबंधित थाना की पुलिस को निर्देश दिया है कि गुमशुदा लोगों की तलाश की जाए. खासकर बच्चों के गायब होने के मामलों को गंभीरता से लें.

Rohtas Missing News: बिहार के रोहतास से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. डेढ़ महीने में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब 10 लोग गायब हो गए हैं. इसमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं. एक बच्चे का शव भी बरामद हुआ है जो 26 जनवरी से लापता था. पुलिस ने एक पांच साल की बच्ची को सकुशल बरामद भी किया है. लगातार लोगों के गायब होने के मामलों में इजाफा होने से पुलिस का सिर दर्द बढ़ गया है. 

26 जनवरी को दोपहर में करगहर थाना क्षेत्र के बभनी से गायब सात साल के हिमांशु कुमार का शव उसके घर के बगल से ही भूसे के ढेर से मिला. फिलहाल इस मामले में आपसी रंजिश में हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता है. हिमांशु का शव बरामद होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि समय रहते बच्चे को क्यों नहीं खोज निकाला गया?

गायब होने वालों में नौजवान भी शामिल

डेहरी के वार्ड नंबर 20 के रहने वाले सरोज खान की 6 वर्षीय पुत्री उमरा का अभी तक कोई पता नहीं चला है. वह 31 दिसंबर को अचानक दरवाजे पर खेलते हुए गायब हो गई थी. 12 वर्ष का उज्जवल सोनी दो जनवरी को परसथुआ इलाके से गायब है. पांच साल की रौशनी डेहरी से गायब हो गई थी. पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला है. संझौली के 20 वर्षीय मनोज कुमार यह कहकर घर से निकले कि वह गोवा घूमने जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं है.

बताया गया कि अमझोरी के रहने वाले 18 साल के फैसल अहमद तीन दिसंबर से ही गायब हैं. उनका भी कहीं कोई पता नहीं चल सका है. राजपुर के राजनडीह से 2 जनवरी 2025 से गायब 18 साल के आकाश कुमार साव को भी पुलिस अभी तक ढूंढ नहीं पाई है.

सासाराम नगर थाना क्षेत्र के मदार दरवाजा इलाके के रहने वाले मो. कलीम भी 20 जनवरी से लापता हैं. 33 वर्षीय दीपक तिवारी शिवसागर के बेरूकही के रहने वाले हैं, जो अगरेर के कट डिहरी से लापता हो गए. इसको लेकर शिवसागर थाने में 17 दिसंबर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है. डेहरी मुफस्सिल के दुर्गापुर गांव की रहने वाली गुड़िया देवी का भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

कई मामलों में तो दर्ज नहीं हो रहा केस

बता दें कि ज्यादातर मामलों में परिजनों से पहले कहा जाता है कि वह अपने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों के यहां पता करें. मामला गंभीर होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है. शिवसागर के नारद तिवारी के पुत्र दीपक तिवारी के गायब होने के एक महीने के बाद शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी के हस्तक्षेप से पुलिस ने केस दर्ज किया. अभी तक मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं. इस संबंध में रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने संबंधित थाना की पुलिस को निर्देश दिया है कि गुमशुदा लोगों की तलाश की जाए. खासकर बच्चों के गायब होने के मामलों को गंभीरता से लें.

यह भी पढ़ें- Anant Singh: जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह या अभी सलाखों के पीछे काटने होंगे दिन? आज होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget