एक्सप्लोरर

Anant Singh: जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह या अभी सलाखों के पीछे काटने होंगे दिन? आज होगी सुनवाई

Anant Singh News: बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया था. उनके वकील की ओर से जमानत के लिए याचिका लगाई गई है.

Bihar News: बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) की जमानत याचिका पर आज (30 जनवरी) पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट (Patna MP-MLA Court) में सुनवाई होगी. अनंत सिंह पिछले दिनों मोकामा के नौरंगा गांव में फायरिंग मामले में जेल में बंद हैं.

बाढ़ कोर्ट में उन्होंने सरेंडर किया था जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया था. पूर्व विधायक के वकील की ओर से जमानत के लिए याचिका लगाई गई है. इस पर कोर्ट में आज सुनवाई के बाद साफ हो जाएगा कि अनंत सिंह जेल से छूट जाएंगे या फिर अभी सलाखों के पीछे ही रहना होगा.

क्या है पूरा मामला?

मोकामा के नौरंगा गांव में सोनू-मोनू के घर पर अनंत सिंह पहुंचे थे. इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी. ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा गांव थर्रा गया था. पूरा मामला सोनू-मोनू के ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मुंशी मुकेश से जुड़ा था.

आरोप है कि मुकेश पर पैसे के गबन का आरोप लगाते हुए सोनू-मोनू ने उसके घर पर ताला जड़ दिया था. जब अनंत सिंह इस मामले में बातचीत के लिए सोनू-मोनू के घर पहुंचे तो दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो गई. मामले को लेकर पुलिस की तरफ से अनंत सिंह और सोनू-मोनू पर केस दर्ज किया गया. इसके बाद अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया. 

अनंत सिंह बेऊर और सोनू फुलवारी जेल में बंद

सरेंडर के बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया और आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में फुलवारी जेल भेजा गया. अब तक इस मामले में चार केस दर्ज हो चुके हैं. वहीं मामले को लेकर पुलिस मोनू और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. बीते रविवार को छह थानों की पुलिस ने मुंगेर, खगड़िया, मोकामा टाल और लखीसराय में छापेमारी भी की थी. छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ एसआईटी की टीम भी मौजूद रही. फायरिंग के दौरान एके-47 से भी गोलियां चलाने का दावा किया जा रहा है. एसआईटी को उस एके-47 की तलाश है.

यह भी पढ़ें: चिराग पासवान ने फिर किया BPSC अभ्यर्थियों का समर्थन, आयोग को घेरते हुए कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget