एक्सप्लोरर

MLC उपचुनाव के लिए बिहार NDA ने घोषित किया अपना उम्मीदवार, नीतीश कुमार ने किसे मौका दिया?

MLC By-Election: बिहार में एक सीट पर एमएलएसी के लिए उपचुनाव होना है. नामांकन की प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू है. इसके लिए अंतिम तिथि 13 जनवरी है. पढ़िए पूरी खबर.

Bihar MLC By-Election 2025: आरजेडी से एमएलसी रहे सुनील कुमार सिंह की सदस्यता जाने के बाद उस सीट के लिए उपचुनाव होना है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. 23 जनवरी को विधानसभा में वोटिंग होगी. नामांकन की प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू है. इसके लिए अंतिम तिथि 13 जनवरी है. आरजेडी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बिहार एनडीए ने अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है. मंगलवार (07 जनवरी, 2025) को जेडीयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. ऐलान किया गया कि एनडीए की ओर से जेडीयू के पुराने नेता ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है.

जेडीयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद रहे. चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से प्रदेश स्तर के बड़े नेता भी मौजूद रहे. सबने ललन प्रसाद का समर्थन किया है.

क्या बोले उमेश कुशवाहा?

इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि ललन प्रसाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काफी पहले से जुड़े रहे हैं. नीतीश कुमार की समता पार्टी जब थी उस समय से ललन प्रसाद साथ रहे हैं. हमारे नेता (नीतीश कुमार) ने उनके नाम पर मुहर लगाई है. सभी दलों ने की सहमति बन गई है.

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि ललन प्रसाद काफी पुराने और अनुभवी नेता हैं. उनके एमएलसी बनने से एनडीए काफी मजबूत होगा. एलजेपी रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे नेता चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जहां से अभी अरुण भारती सांसद हैं उस इलाके से ललन प्रसाद आते हैं और पार्टी के स्थापना से ही हम लोग के सहयोगी के रूप में काम कर चुके हैं. हमारी पार्टी खुशी जाहिर कर रही है.

कौन हैं ललन प्रसाद?

52 वर्षीय ललन प्रसाद शेखपुरा जिले के सुजावलपुर गांव के रहने वाले हैं. विधानसभा क्षेत्र शेखपुरा और लोकसभा क्षेत्र जमुई है. 1994 से आज तक वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जुड़े हुए हैं. अभी जेडीयू में क्रियाशील सदस्य के रूप में हैं जिसकी संख्या 87010 है. ललन प्रसाद धानुक जाति से आते हैं. ये कुर्मी कोइरी की उपजाति है. ललन प्रसाद 2001 से 2006 तक घाट कुसुंभा प्रखंड के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष रहे हैं. 2009 से 2013 तक जेडीयू शेखपुरा जिला के उपाध्यक्ष रहे हैं.

इसके अलावा अस्थावां विधानसभा के प्रभारी भी रह चुके हैं. शेखपुरा में जेडीयू के विस्तार में उनकी सक्रिय भूमिका रही है. वे जेडीयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं. तीन टर्म शेखपुरा जिला पार्षद के सदस्य रह कर जल प्रतिनिधि के रूप में काम कर चुके हैं. सबसे बड़ी बात है कि उन पर आज तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. विधानसभा में एनडीए के सदस्यों की संख्या ज्यादा होने के कारण उनकी जीत तय मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- बीपीएससी री-एग्जाम मामला: राज्यपाल से मिले सांसद पप्पू यादव, 12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget