एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में मजदूरी मांगने पर पीट-पीटकर कर मजदूर की हत्या, घर में मचा कोहराम

Nawada Crime: नवादा में एक मजदूर की हत्या कर दी गई, उसका कसूर बस इतना था कि उसने अपने किए गए काम की मजदूरी मांग ली थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Nawada Labourer Murder: नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कुझा गांव में बकाया मजदूरी मांगना एक मजदूर को काफी महंगा पड़ गया. बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान गंगा चौहान के पुत्र बजरंगी चौहान के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

लाठी डंडे से पीटकर की गई हत्या

मृतक के भतीजा ने बताया कि उनके चाचा का गांव के ही रवि चौहान के पास मजदूरी का पैसा बाकी था, जिसे वे मांगने के लिए उसके पास गए थे, लेकिन रुपये देने के बजाए उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल होने के बाद चाचा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही नारदीगंज थाना की पुलिस कुझा गांव पहुंची और जांच पड़ताल की. सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाई. एसडीपीओ ने बताया कि पैसे के लेन-देन में बजरंगी के साथ मारपीट की गई. रात में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया है.

आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में मृतका की पत्नी रिंकू देवी के बयान पर नारदीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें रवि चौहान समेत आठ लोगों को आरोपित किया गया है. आरोप है कि रवि चौहान ने बजरंगी को काम करने के लिए तीन वर्ष पूर्व बाहर भेजा था. जिसका 25 हजार रुपये बकाया था. काफी दिनों से उसकी मांग की जा रही थी, परंतु वह टाल-मटोल कर रहा था.  शनिवार को इसी के कारण उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार की सुबह आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अवधेश कुमार उर्फ मद्दू चौहान कुझा गांव के प्रगास चौहान का पुत्र है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. नारदीगंज थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बांका में तेज रफ्तार का कहर, किसान को कुचल के भाग रहे कार चालक ने युवक को रौंदा, दोनों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget