एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में तेज रफ्तार का कहर, किसान को कुचल के भाग रहे कार चालक ने युवक को रौंदा, दोनों की मौत

Two People Died: बांका में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली. तेज गति से जा रहे एक कार चालक ने दो लोगों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Banka Road Accident: बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला-पंजवारा सड़क मार्ग पर स्थित अहिरो गांव के पास रविवार (14 जुलाई) की सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतक की पहचान अहिरो ग्राम निवासी किसान सह मोची कैलाश दास (50 वर्ष) और सुनील दास के पुत्र सन्नी कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर दोनों मृतक के शव को रखकर बांस-बल्ले लगाकर सड़क को पूरी तरह से बाधित कर दिया, जिसके बाद सड़क के दोनों ओर छोटे एवं बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. 

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

ये लोग सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर के निर्माण कराने के साथ-साथ पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजे आदि दिलाने की मांग कर रहे थे. इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी, सीओ श्रीनिवास सिंह तथा धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने काफी मशक्कत के बाद घटना के करीब 8 घंटे के बाद दोपहर 2 बजे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर आश्वासन देते हुए सड़क मार्ग से जाम हटवाया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान सह मोची कैलाश दास रविवार की सुबह करीब 6 बजे अपने खेत को देखने के लिए गया हुआ था, इसी क्रम में सड़क किनारे एक साइकिल सवार व्यक्ति से बात कर रहा था. इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मारुति कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं इस घटना को अंजाम देकर तेजी से भाग रहे कार चालक ने महज 50 मीटर की दूरी पर खड़े किशोर सन्नी को भी कुचल दिया और तीव्र गति से भाग निकला.

वहीं घटना के बाद मौके पर देखते ही देखते स्थानीय लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी और आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया. इधर घटना की सूचना के काफी देर बाद घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर लोग और आक्रोशित हो गए. स्थानीय लोग सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर व उचित मुआवजा के साथ-साथ घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना के बाद बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराते हुए सड़क मार्ग से जाम हटवाया. एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजे की राशि पीड़ित परिजनों को जल्द से जल्द दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इधर धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: किशनगंज में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और डंपर की भिड़ंत में छह लोगों की मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget