एक्सप्लोरर

बिहार: नंद किशोर यादव ही होंगे विधानसभा अध्यक्ष, पटनासाहिब सीट से हैं भाजपा विधायक

नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहे नंद किशोर यादव ही अगले विधानसभा अध्यक्ष होंगे. जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी के कैबिनेट में शामिल होने के बाद काफी समय से उनके नाम को लेकर मंथन चल रहा था.

पटना: नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहे बीजेपी नेता नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के अगले अध्यक्ष होंगे. पटनासाहिब विधानसभा सीट से भाजपा एमएलए नंद किशोर यादव को विधानसभा का स्पीकर बनाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था, हालांकि अब सभी कयासों पर विराम लग गया है. दरअसल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को कैबिनेट में शामिल किया गया है, ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को विधानसभा का नया स्पीकर बनाया गया है.

ऐसे में अब तक नीतीश की कैबिनेट में मंत्री रहे भाजपा नेता नंद किशोर यादव का रोल इस बार बदल गया है. अब वो सदन का संचालन करेंगे. बता दें कि इससे पहले एनडीए की जब भी सरकार रही है, उसमें स्पीकर हमेशा जेडीयू के हुए हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि स्पीकर बीजेपी के नेता को बनाया गया है. बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान की मौजूदगी में आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ ही दोनों नए उपमुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है.

बता दें कि 6 बार अपने गृह क्षेत्र पूर्वी पटना (बाद में पटनासाहिब) विधायक रहे बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव ने छात्र जीवन में ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में समाजिक जीवन की शुरूआत करने वाले नंदकिशोर यादव का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद शुरू हुआ.

पटना नगर निगम का पार्षद चुने जाने से शुरू हुई उनकी राजनीतिक करियर आज इस मुकाम तक पहुंची है. उन्होंने न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि इसके अनुषांगिक संगठनों के भी विभिन्न पदों का सफल निर्वहन करते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष तक के पद की जिम्मेवारी उठायी है.

यह भी पढ़ें- 

नीतीश के साथ ही बीजेपी विधायक रेणु देवी ने भी ली शपथ, जानें-बिहार की अगली संभावित डिप्टी CM के बारे में नीतीश कुमार के बारे में कितना जानते हैं आप? पढ़ें बिहार के CM के बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम
राहुल गांधी की याचिका में 14 गलतियां? BJP बोली- 'कम से कम...'
राहुल गांधी की याचिका में 14 गलतियां? BJP बोली- 'कम से कम...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget