एक्सप्लोरर

नीतीश के साथ ही बीजेपी विधायक रेणु देवी ने भी ली शपथ, जानें-बिहार की अगली डिप्टी CM के बारे में

पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री का पद संभाल चुकीं रेणु देवी इस बार बेतिया से पांचवीं बार बीजेपी विधायक के तौर पर चुनी गईं हैं. वह पहली बार साल 2000 में विधायक बनी थी.

पटना: नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. राजभवन में आयोजित समारोह में बीजेपी विधानमंडल दल के नेता और कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद,  उपनेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ ली. इस बार राज्य में दो डिप्टी सीएम होंगे. तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी अगले डिप्टी सीएम होंगे.

पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री का पद संभाल चुकीं रेणु देवी इस बार बेतिया से पांचवीं बार बीजेपी विधायक के तौर पर चुनी गईं हैं. वह पहली बार साल 2000 में विधायक बनी थी और उसके बाद 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की. लेकिन 2015 में महागठबंधन की लहर के वक्त दो हजार से भी कम वोटों के अंतर से उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था.

लंबा रहा राजनीति अनुभव 62 वर्षीय रेणु देवी को महिला उप-मुख्यमंत्री चुने जाने के पीछे उनका बड़ा राजनीतिक अनुभव माना जा रहा है. 1977 में मुजफ्फरपुर विवि से इंटर पास रेणु देवी 1988 से ही राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहीं. रेणु की मां भी संघ परिवार से जुड़ी थीं और उनके ननिवाहल में भी बीजेपी और संघ का प्रभाव रहा. 2005-09 के दौरान नीतीश कुमार की कैबिनट में राज्य की खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री रह चुकीं रेणु देवी को पार्टी के महिला मोर्चा में कई जिम्मेदारियां दी जा चुकी है.

रेणु देवी को आगे करने की वजह? दरअसल, रेणु देवी को आगे कर बीजेपी ने राज्य के अतिपिछड़ा समाज को साधने की कोशिश की है. रेणु देवी नोनिया अतिपिछड़ा समाज से आती हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कुछ दिन पहले अतिपिछड़ा को एनडीए का समर्थक और उसे साइलेंट वोटर बताकर इस समुदाय को बीजेपी  ने अपनी ओर खींचने की कोशिश की थी.  बिहार में अतिपिछड़ा वोटर अब तक जेडीयू का बड़ा वोटबैंक बना जाता था. ऐसे में बीजेपी ने कहीं न कहीं इस तरह से अपने ही सहयोगी दल के कोर वोट में सेंधमारी की कोशिश करती हुई दिख रही है.

गौरतलब है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में सहयोगी जेडीयू के मुकाबले 31 सीटें ज्यादा जीतने वाली बीजेपी इस बार मजबूत स्थिति में है. बीजेपी ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली कैबिनेट में अपने कोटे से 2 उप-मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. बीजेपी सुशील मोदी को हटाकर जहां वैश्य समाज से तारकिशोर को अपना डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया तो वहीं दूसरी डिप्टी सीएम के तौर पर रेणु देवी को आगे किया है. जाहिर तौर पर इस तरह से बीजेपी जातिगण समीकरणों को साधते हुए पार्टी के भविष्य को लेकर अपने कदमों को बड़ी ही सूझबूझ के साथ आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं तारकिशोर प्रसाद जो होंगे बिहार के नए उपमुख्यमंत्री, जानें उनके बारे में

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget