एक्सप्लोरर

दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम

दिवाली-छठ पर यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए पूर्व मध्य रेलवे 15 स्टेशनों पर 3 नवंबर से वाटरप्रूफ होल्डिंग एरिया शुरू करने की तैयारी में है. यहां टिकट, पानी, CCTV और मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी.

दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं. यात्रियों को स्टेशन पर भीड़ और अव्यवस्था से बचाने के लिए बिहार के 15 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर वाटरप्रूफ अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं. ये होल्डिंग एरिया 3 नवंबर से यात्रियों के लिए शुरू करने की तैयारी है. यहां बैठने, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और ट्रेन की जानकारी जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ ही रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया है.

पूर्व मध्य रेलवे की यह व्यवस्था पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, गयाजी, हाजीपुर, सोनपुर, बरौनी, सहरसा, भागलपुर, सासाराम और किऊल समेत 15 प्रमुख स्टेशनों पर की जा रही है. होल्डिंग एरिया में यात्रियों को शुद्ध पेयजल, बैठने के लिए कुर्सियां, पंखे, लाइट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध कराए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू

टिकट और ट्रेन की जानकारी भी मिलेगी

यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारी देने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे. भीड़ को मुख्य टिकट काउंटरों तक पहुंचने से रोकने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) और मोबाइल UTS टिकटिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इससे यात्रियों को टिकट लेने और ट्रेन का इंतजार करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है.

हजारों यात्रियों के ठहरने की क्षमता

स्टेशनों पर यात्रियों की संभावित संख्या के अनुसार होल्डिंग एरिया तैयार किए जा रहे हैं. पटना जंक्शन पर 4,000 से 6,000 यात्रियों, दानापुर में 3,000 से 5,000 और राजेंद्र नगर टर्मिनल तथा पाटलिपुत्र जंक्शन पर 2,000 से 4,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था प्रस्तावित है. मुजफ्फरपुर में 3,000 से 4,000, दरभंगा में 2,000 से 3,000, समस्तीपुर में 1,500 से 2,000 और बरौनी में 2,000 से 4,000 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है.

CCTV निगरानी और मेडिकल सुविधा

सभी होल्डिंग एरिया में CCTV कैमरों से निगरानी होगी. पाटलिपुत्र रेल परिसर में बनाए गए सेंट्रल वॉर रूम से 15 स्टेशनों की लाइव निगरानी की व्यवस्था होगी. आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे मेडिकल बूथ, अग्निशमन उपकरण और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) व राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे.

त्योहारों के दौरान रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनें भी चलाई हैं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 23 जोड़ी यानी 46 ट्रेन सेवाओं के जरिए 552 फेरे निर्धारित किए गए हैं. इन सेवाओं से दिल्ली, मुंबई और अन्य राज्यों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget