एक्सप्लोरर

CM नीतीश के नालंदा में एसपी की सख्त कार्रवाई, शराब मामले मे 46 आरोपी गिरफ्तार, 16 के खिलाफ था वारंट

Nalanda Police: एसपी के आदेश पर पुलिस के जरिए लगातार विशेष अभियान चलाकर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. इस अभियान को एसपी भारत सोनी खुद नेतृत्व करते हैं.

Nalanda News: नालंदा जिला पुलिस ने शनिवार की रात विशेष अभियान चलाकर बदमाशों के खिलाफ बड़ी करवाई की है. पुलिस ने 46 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी भारत सोनी ने रविवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस के जरिए की जा रही इस कार्रवाई से फरार अन्य बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है.

बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा जेल

एसपी के आदेश पर पुलिस के जरिए लगातार विशेष अभियान चलाकर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. इस अभियान को एसपी भारत सोनी खुद नेतृत्व करते हैं और पुलिस पदाधिकारी को दिशा निर्देश के बाद पुलिस छापेमारी कर बदमाशों की गिरफ्तारी करते हैं. दीपनगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी को इलाके के कल्याणपुर गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी इन्द्रदेव पासवान उर्फ पंडत पासवान के रूप में हुई है. औंगारी थाना पुलिस ने अंकित कुमार और पंकज कुमार को एससीएसटी एक्ट कांड में गिरफ्तार किया गया है.

वहीं शस्त्र अधिनियम के कांड में एक आरोपी को गिरफ्तारी किया गया है, शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब के कांड में 23 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने 9.5 लीटर देशी शराब एवं 1.300 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. शराब के साथ-साथ पुलिस ने फरार 16 लोगों को वारंट मामले में गिरफ्तार किया है. 44 वारंट का निष्पादन भी कर दिया है और फरार आरोपी के खिलाफ 4 कुर्की का निष्पादन किया गया है.

वहीं 107 वाहन से 122500 रुपये फाइन किया गया है. पुलिस ने 46200 रुपये नगद, सोने का एक जीतीया, चांदी का चार जंतर, एक मोटरसाईकिल, 8 कारतुस एवं 1 मिसफायर गोली जब्त किया है. जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके तहत पुलिस ने 46 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस अभियान के दौरान अपराधियों पर दर्ज विभिन्न संगीन मामलों में कार्रवाई की गई है.

एसपी ने पदाधिकारियों को दिए हैं निर्देश

एसपी सोनी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि गंभीर मामलों में फरार बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके, उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लंबित मामलों की जांच में तेजी लाएं और समय रहते गंभीर अपराधों का खुलासा करें, एसपी भारत सोनी ने आम जनता से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और समाज में शांति व सुरक्षा का माहौल बना रहे.

ये भी पढ़ेंः Nalanda Accident: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, राजगीर घूमने आए शख्स की बेटी के सामने मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget