एक्सप्लोरर

नालंदा जमीन विवाद में दिखा खूनी मंजर, पीट-पीटकर एक शख्स की हत्या 3 घायल, गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव

Nalanda Land Dispute: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले. मारपीट के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थिति तब और भयावह हो गई, जब विवाद के बीच गोलीबारी शुरू हो गई.

Nalanda News: नालंदा के अस्थावां थाना इलाके के धोबी बिगहा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद ने भयावह रूप ले लिया. वर्षों से चल रहे पारिवारिक जमीन विवाद ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई. इस घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मारपीट के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल

मृतक की पहचान छोटे लाल यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गांव के शिवबालक यादव और छोटे लाल यादव, जो आपस में गोतिया हैं, उनके बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था. गुरुवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे. मारपीट के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थिति तब और भयावह हो गई जब विवाद के बीच गोलीबारी शुरू हो गई.

घायल अवस्था में छोटे लाल यादव को पावापुरी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. जैसे ही उनकी मौत की खबर गांव में पहुंची परिजनों में आक्रोश फैल गया और स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. कुछ ही देर बाद दोबारा झड़प और फायरिंग होने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही अस्थावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद स्थिति को गंभीरता से देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया.

जमीन विवाद को लेकर दो गोतिया मे हिंसक झड़प

डीएसपी ने मीडिया को बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो गोतिया पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. छोटे लाल यादव की मौत इलाज के दौरान हुई है. फिलहाल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य दोषियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. पुलिस गांव में लगातार गश्त कर रही है. एफएसएलकी टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई है.

ये भी पढ़ें: Waqf Law 2025: पार्टी में रहेंगे या नहीं? मिला ये जवाब, इदारा-ए-शरिया की बैठक के बाद तेवर में दिखे बलियावी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
Sunday Box Office Collection: 'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे किसने कितना कमाया
'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे कलेक्शन
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget