एक्सप्लोरर

Bihar Nagar Nikay Chunav: 538 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज, ऐसे देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट

Bihar Nagar Nikay Chunav: 28 जून को मतदान हुआ था. अब आज मतगणना होनी है. इसको लेकर आयोग की ओर से सुरक्षा और वेबकास्टिंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है.

Bihar Municipal Elections: बिहार के 26 जिलों की 42 नगर निकायों में हुए आम चुनाव और उपचुनाव की आज (30 जून, 2025) मतगणना होनी है. मतदान 28 जून को शांतिपूर्ण तरीके से हुए थे, जिसमें कुल 62.41% मतदाताओं ने हिस्सा लिया था. मतगणना का समय सुबह 8 बजे से है और अनुमंडल स्तर पर काउंटिंग के लिए कुल 41 केंद्र बनाए गए हैं.

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ लाइव वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है. आयोग की वेबसाइट पर आम नागरिक भी नतीजे लाइव देख सकेंगे. 538 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला हो जाएगा.

वेबकास्टिंग के जरिए लाइव देख सकेंगे नतीजे

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.sec.bihar.gov.in पर "निर्वाचन परिणाम लिंक" के माध्यम से मतगणना का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है. मतदाता और उम्मीदवार वेबसाइट पर मौजूद 'मतदाता कॉर्नर' और 'अभ्यर्थी कॉर्नर' से नतीजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

जिन क्षेत्रों में कार्यकाल समाप्त हो चुका था, वहां आम चुनाव हुए थे. इसमें पटना जिले के खुसरूपुर, नौबतपुर और विक्रम नगर पंचायत शामिल हैं. वहीं, पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल, महेशी और रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत में भी चुनाव कराए गए थे. इसके अलावा कई नगर परिषदों और नगर पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराए गए हैं.

टोल फ्री नंबर भी किया गया जारी

सभी मतगणना केंद्रों पर विशेष सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. किसी भी तरह की परेशानी या शिकायत के लिए आयोग द्वारा टोल-फ्री नंबर 18003457243 पर संपर्क किया जा सकता है.

हर स्तर पर निर्वाचन आयोग की निगरानी है. वेबकैम से लेकर रिकॉर्डिंग तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से सुरक्षित की जा रही है. अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो.

आज तय होगा किसका होगा नगर पर राज

आज का दिन 538 उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है. नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में हुए इस चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि स्थानीय स्तर पर जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget