एक्सप्लोरर

Chunnu Thakur Arrested: बिहार का कुख्यात चुन्नू ठाकुर भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, पुलिस के लिए बना हुआ था सिरदर्द

Muzaffarpur News: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ कुख्यात चुन्नू ठाकुर आखिरकार भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हो गया है. इसकी पुष्टि एसएसपी राकेश कुमार ने की है.

Chunnu Thakur Arrested: तीन दर्जन से अधिक मामले में वांछित मुजफ्फरपुर का कुख्यात चुन्नू ठाकुर रविवार (07 अप्रैल) को भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हो गया. वहीं उसके घर से तलाशी के दौरान हथियार, कई दस्तावेज और विदेशी करेंसी बरामद की गई, जिसके बाद उसकी पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पत्नी को हिरासत में लेने पर चुन्नू ठाकुर के समर्थकों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा भी किया. 

तीन लाख का इनामी था चुन्नू ठाकुर

मुजफ्फरपुर का टॉप 10 अपराधी और तीन लाख का इनामी चुन्नू ठाकुर बिहार एसटीएफ, बगहा और मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है. उस पर लूट, अपहरण और फिरौती के तीन दर्जन से अधिक मामले हैं. राज्य के बाहर भी कई मामलों में वो वांछित था और लगभग सात साल से फरार चल रहा था.

पत्नी भी पुलिस की हिरासत में

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद मुजफ्फरपुर में उसके घर पर भी रेड की गई, जहां से कई जरूरी कागजात के साथ-साथ बैंक के पासबुक और एटीएम कार्ड और चेक बुक बरामद किए गए.  पुलिस ने इस मामले में आरोपी राकेश कुमार की पत्नी को भी डिटेन किया है. फिलहाल चुन्नू ठाकुर की पत्नी किरण वंदना को हिरासत में लेकर हथियार के मामले में पूछताछ की जा रही है. 

रक्सौल बॉर्डर इलाके से हुआ गिरफ्तार

कुख्यात की गिरफ्तारी के संबंध में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि बिहार एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर के टॉप 10 में शामिल 3 लाख का इनामी अपराधी बॉर्डर इलाके में छुपा है. सूचना के बाद बगहा पुलिस मुजफ्फरपुर और बिहार एसटीएफ के संयुक्त अभियान में कुख्यात को रक्सौल बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.

देसी पिस्टल समेत कई दस्तावेज बरामद

एसएसपी राकेश कुमार के मुताबिक "अपराधी के घर पर भी छापेमारी की गई, जहां से विभिन्न एटीएम कार्ड, कई चेकबुक, जमीन के कागजात, एक देसी पिस्टल, चार गोली, बस के चालान, कुछ जेवरात, मोबाइल और टैब सहित अन्य कई सामान बरामद किए गए हैं."

ये भी पढ़ेंः बिहार: क्राइम के आंकड़े 'सुशासन बाबू' पर खड़े कर रहे हैं कई सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget