एक्सप्लोरर

बिहार: क्राइम के आंकड़े 'सुशासन बाबू' पर खड़े कर रहे हैं कई सवाल

बिहार में बढ़ते अपराध और उस पर गर्म होती सियासत ने आने वाले चुनावों में अपराध को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया है. आने वाले लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को भुना कर विपक्ष जहां वापस सत्ता की गद्दी की चाह कर रहा हैं, वहीं सत्ता पक्ष इसका कोई तोड़ खोजने की कोशिश कर रहीं है.

नई दिल्ली: बिहार के बेगुसराय में बीते शुक्रवार को एक लड़की के अपहरण के आरोप में भीड़ ने तीन युवकों की पिटाई कर दी. युवकों पर आरोप था कि वे 5 साल की एक लड़की की पूछताछ करते हुए उसके स्कूल पहुंचे थे. भीड़ को जब इन युवकों पर शक हुआ तो भीड़ ने इन युवकों को पीटना शुरु कर दिया. भीड़ की पटाई से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस पर आरोप हैं कि पुलिस घटनास्थल पर ड़ेढ घंटे की देरी पहुंची. अभी तक इस पूरे मामले मे पुलिस ने किसी कि भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की है.

बिहार में इस तरह भीड़ की गुंडागर्दी का और पुलिस की लापरवाही को ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले आरा मे भीड़ ने एक महिला को निर्वस्त्र करके सड़को पर घुमाया था. उस दौरान भी पुलिस पर आरोप लगे थे कि पुलिस मौके पर बहुत देर से पहुंची थी और जब तक पुलिस पहुंची भीड़ अपनी बर्बरता का स्तर पार कर चुकी थी.

'सुशासन बाबू' के बिहार में बढ़ता अपराध

बिहार पुलिस की तरफ से जारी किये गए आकंड़े ही राज्य सरकार पर कई पर सवाल उठा रहे हैं. बिहार पुलिस के मुताबिक 2018 में बिहार में मर्डर के 1521, अपहरण के 5168, रेप के 782, झपड़ के 5630, डकैती के 151, फिरौती के लिए अपहरण के 27 केस दर्ज हो चुके हैं. आकंड़ो के बाद बिहार के सरकार और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं. पिछले दिनों जिस तरह बिहार के कई बड़े-बड़े शहरों से यौन शोषण के मामले सामने आए, उसने सरकार के साथ-साथ प्रशासन के दावों की भी पोल खोल दी. हाल-फिलहाल के मुज्जफपुर शेल्टर हाउस रेप कांड और बोधगया के बौद्ध मठ में 15 बाल लामाओं के साथ यौन शोषण की घटना ने सरकार पर सवाल खड़े कर दिए है.

अपराध पर बढ़ता सियासी पारा

सुशासन के नाम पर बिहार में आई नीतीश सरकार पर बढ़ते अपराध के कारण विपक्ष का चौतरफा हमला शुरू हो चुका है. विपक्ष सरकार पर हमला करते हुए इसे गुंडाराज कह रही है. बिहार के आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने एबीपी से बातचीत में कहा, "बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रही. सरकार और पुलिस का कानून व्यवस्था से नियंत्रण खोता जा रहा है. ये समझ नहीं आ रहा है कि सरकार बिहार को किस ओर धकेल रही है. बिहार में अराजकता का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं. नीतीश सरकार ने बिहार में अभी महा जंगलराज की स्थिति बना दी है".

बिहार के कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि अगर नीतीश कुमार से बिहार नहीं सम्भल रहा तो सरकार इस्तीफ दे दें. बिहार में लोग अपने हाथ में कानून ले रहे हैं और इसका सीधा मतलब यही होता है कि लोगों का सरकार और पुलिस प्रशासन से भरोसा खत्म होता जा रहा है.

बढ़ते अपराध और उस पर गर्म होती सियासत ने आने वाले चुनावों में अपराध को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया है. आने वाले लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को भुना कर विपक्ष जहां वापस सत्ता की गद्दी की चाह कर रहा है, वहीं सरकार इससे उबरने की कोशिश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget