एक्सप्लोरर

Bihar Weather Updates: बिहार में पछुआ से सुबह और रात में कनकनी, ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

Weather Forecast: देश के उत्तरी हिस्से जम्मू काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है. इसका असर दूसरे राज्यों में भी दिखने लगा है.

Weather in Bihar: बिहार में पछुआ हवा से सुबह और देर रात में कनकनी बढ़ गई है. हालांकि यही अभी शुरुआत है. मौसम विभाग ने ठंड को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए कहा है कि सूबे में 12 दिसंबर के बाद ठंड में और बढ़ोतरी होगी. अभी न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ है. दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच है, जबकि उत्तर बिहार में 26 से 28 डिग्री के बीच अधिकतम तापमान रह रहा है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे की सघनता भी बढ़ेगी. मंगलवार को पटना का अधिकतम पारा मंगलवार को डेढ़ डिग्री तक नीचे आया है. कई अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है. देश के उत्तरी हिस्से जम्मू काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है. इसका बिहार समेत दूसरे राज्यों में भी असर दिख रहा है.

गया बिहार का सबसे ठंडा शहर रहा

बिहार में पछुआ और उत्तर पछुआ का प्रभाव है. 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा से दिन का भी तापमान कई जिलों में सामान्य के करीब या फिर कम रिकॉर्ड किया गया है. पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और रात का तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया. बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री होने के आसार हैं. गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया.

12 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 12 दिसंबर के बाद घटना सहित बिहार के सभी हिस्से में तापमान में गिरावट होने के आसार हैं. राजधानी पटना में दिन में 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी. इससे दिन में ठंड का असर रहा. हालांकि रात में तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया गया है.

यह भी पढ़ें- Gujarat Exit Polls 2022: एग्जिट पोल में कमल खिलता देख 'मुर्झाए' CM नीतीश, BJP का नाम सुनते ही टाल गए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget