एक्सप्लोरर

बिहार: मुखिया पति ने आचार संहिता को दिखाया ठेंगा, ऑर्केस्ट्रा में नर्तकियों पर लुटाए पैसे, वीडियो VIRAL 

वायरल वीडियो मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. वहीं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

मोतिहारी: बिहार में पंचायत चुनाव के बाबत राज्य भर में चुनाव आचार संहिता लागू है. आचार संहिता का उल्लंघन न हो इस बात को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है. ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड का है, जहां अचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है. वहीं, नियमों को तार तार करने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद मुखिया पति है. 

वीडियो वायरल होते ही चर्चाएं शुरू

बता दें कि पूरा मामला जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवाढार पंचायत का है, जहां मुखिया पति ने आर्केस्ट्रा में नर्तकियों पर जमकर पैसे उड़ाए हैं. मुखिया पति द्वारा की गई इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही लोगों के बीच में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

कार्यकाल में विकास कार्य नहीं किए

लोगों का कहना है कि भले ही वर्तमान मुखिया ने अपने कार्यकाल में विकास कार्य नहीं किए. कितने ही लोगों के शौचालय का पैसा भी हजम कर लिया. लेकिन चुनाव नजदीक आते ही लोगों के बीच कौन कहे नर्तकियों पर भी पैसों की बरसात कर और करवा रही हैं. जानकारी अनुसार वायरल वीडियो एक छठीयार उत्सव का बताया जा रहा है. उसी में आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था, जिसमें मुखिया पती ने जमकर मजा लिया और पैसों की तो बरसात ही कर दी. हालांकि, एबीपी न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

दोषियों पर होगी कार्रवाई

इधर, इस मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. वहीं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी. गौरतलब है कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. लेकिन मुखिया पति को न तो प्रशासन का डर है, न कानून का भय.

यह भी पढ़ें -

बिहारः बैंक की गलती से खाते में आए 5.5 लाख, शख्स ने कहा- अब वापस क्यों? PM मोदी ने मुझे पहली किस्त दी

Bihar News: रेलवे ट्रैक पर ‘हीरो’ बनकर बाइक दौड़ा रहे थे बक्सर के दो युवक, पीछे से पहुंच गई ट्रेन, पड़े लेने के देने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget