एक्सप्लोरर

बिहार: विश्‍व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र के मेले पर लगा ग्रहण, कोरोना का दंश झेलेगा सोनपुर मेला

हरिहर क्षेत्र का यह मेला कई संप्रदायों के अनुयायियों के आस्था का केंद्र है, साथ ही सोनपुर के इस मेले को एशिया में सबसे बड़ा पशु मेला होने का गौरव प्राप्त है.

पटना: देश में कई त्यौहारों और आयोजनों पर इस साल कोरोना का कहर बरपा और इसी कड़ी में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र के सोनपुर मेला के लगने पर भी संशय बरकरार थी जो अब स्पष्ट हो गई है नयी सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने अपने  बयान में स्पष्ट तौर पर कह दिया है  कि इस साल कोरोना को लेकर जैसे श्रावणी मेला के साथ गया का पितृपक्ष मेला नहीं लगा. वैसे हीं विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र का सोनपुर मेला भी नहीं लगेगा साथ हीं मंत्री ने कहा कि इसकी भरपाई अगले साल के मेले में की जाएगी और अगले साल खूब धूमधाम के साथ इस मेले का आयोजन किया जाएगा.

एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला

एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला के नाम से प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र में कई संप्रदायों के लोगों की आस्था जुड़ी है. सबसे बड़े पशु मेला होने का गौरवशाली इतिहास जुड़ा है इस क्षेत्र से. इस मेले में आस्था,लोक संस्कृति और धार्मिक पहलू का समागम होता है. लोकसंस्कृति और आस्था से जुडे इस मेले का शुभरंभ कार्तिक पूर्णिमा के दिन होता है जो एक महीने तक अनवरत चलता रहता है.इस मेले में देश विदेश से दर्शकों के आने का सिलसिला ,सा चलता रहता है.लेकिन इस साल कोरोना ने दर्शकों के साथ व्यापारियों को भी मायूस कर दिया है.

बिहार के बदलते स्वरुप की दिखती है झलक

इस मेले के बारे में जानकार बताते हैं कि यहां मौर्यकाल से लेकर अंग्रेज के शासन काल तक राजा-महाराजा हाथी-घोड़े खरीदने आया करते थे. आज भी अलग अलग राज्यों से व्यापारी अपने पशुों को खरीद बिक्री के लिए इस मेले में एकत्रित होते हैं. व्यापार के साथ साथ इस मेले से जुड़ा धार्मिक मान्यता भी है. कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालु मोक्ष की कामना के साथ पवित्र गंगा और गंडक नदी में डुबकी लगाने आते हैं बाबा हरहर नाथ का दर्शन करते हैं .आस्था, लोकसंस्कृति और आधुनिकता के रंग में सराबोर सोनपुर मेले में बदलते बिहार की झलक भी देखने को मिलती रही है.

हरिहर क्षेत्र सोनपुर से जुड़ी है ये कौतुक कथा

सांस्कृतिक परंपरा के साथ कई धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं लिए सोनपुर में स्थित बाबा हरिहरनाथ का मंदिर भगवान विष्‍णु और भगवान शिव का मंदिर होने के कारण इस क्षेत्र को हरिहर क्षेत्र के नाम से जाना जाता है. हरि यानि विष्णु भगवान और हर यानि शिव भगवान और इन दोनों की स्थापना एक मंदिर में होने से इसमें लोगों की खाश आस्था जुड़ी है, धार्मिक मान्‍यताओं की माने तो यहीं कोनहारा घाट के गंडक नदी में एक हाथी को एक मगरमच्‍छ ने पकड़ लिया था. दोनों में बहुत देर तक युद्ध चलता रहा. हाथी को मगरमच्छ ने अपने चंगुल में जकड़ लिया था. तब हाथी ने भगवान विष्‍णु का स्‍मरण किया था. भगवान ने प्रकट होकर स्‍वयं हाथी की रक्षा की थी.तब से श्रद्धालुों की आस्था सदियों से इस मंदिर से जुड़ी हुई है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget