एक्सप्लोरर

PM Modi In Patna Gurudwara: पीएम ने पटना सहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और सेवा की, बोले रविशंकर प्रसाद, 'हमारे लिए गर्व की बात'

PM Modi in Patna: लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों से बिहार में हैं. सोमवार को वो पटना सहिब गुरुद्वारा पहुंचे, जहां लोगों की सेवा और अरदास भी की.

 Ravi Shankar On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार 13 मई को पटना साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका. इस दौरान बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे. वहीं मौके पर मौजूद  सासंद रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि पीएम गुरुद्वारा में ये बड़े ही गर्व की बात है कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री यहां आए हैं. 

रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यह बहुत गर्व की बात है कि पीएम मोदी पहली बार गुरुद्वारा पटना साहिब आए हैं. एक सांसद के रूप में, मैंने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने सिर झुकाया और सेवा की. यह एक ऐतिहासिक दिन है. हमें उन पर गर्व है. वह यहां आने वाले भारत के पहले पीएम हैं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना के प्रसिद्ध हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारे में रोटियां भी बनाईं और श्रद्धालुओं को खाना भी परोसा. गुरुद्वारे में आने वाले लोगों से उन्होंने मुलाकात भी की. इस मौके पर बिहार बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे. प्रशासन ने सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया था. गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद पीएम हाजीपुर के लिए रवाना हो  गए. 

बता दें कि पटना में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो था जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार भी पूरे रोड शो में नजर आए. पीएम ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन भी किया. इस दौरान मशीन से पीएम के उपर फूलों से बारिश भी की गई. हजारों लोगों की भीड़ ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए.

ये भी पढ़ेंः  PM Narendra Modi: 'जब तक जिंदा हूं देश को धर्म के आधार पर बांटने नहीं दूंगा', आरक्षण पर लालू यादव को PM का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: पटना में गजब हुआ! गैस एजेंसी संचालक का बड़ा आरोप, 'सम्राट चौधरी के यहां से…'
पटना में गजब हुआ! गैस एजेंसी संचालक का बड़ा आरोप, 'सम्राट चौधरी के यहां से…'
दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Rohtas News: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई

वीडियोज

Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget