एक्सप्लोरर

Bihar Politics: '100 प्रतिशत की सांसद हूं, जो लोग मुझे मदद नहीं किए उन सबको सम्मान दूंगी', लवली आनंद का बयान

MP Lovely Anand: सांसद लभली आनंद ने कहा कि लोकतंत्र में 49 एवं 51 आकड़े का खेल होता है. 49 प्रतिशत वाले हारते हैं 51 प्रतिशत वाले जीतते हैं. हम 100 प्रतिशत के सांसद हैं,

MP Lovely Anand Addressed The Workers: शिवहर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू कोटे से सांसद लवली आनंद के चुनाव जीतने के बाद पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शिवहर की जेडीयू सांसद लवली आनंद के साथ पूर्व सांसद आनंद मोहन मौजूद रहे. साथ ही पुर्वी चम्पारण जिले के चिरैया के बीजेपी विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता, जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी और सुभाष सिंह समेत एनडीए के बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन लवली आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया.

सांसद ने एनडीए कार्यकर्ताओं का आभार किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लवली आनंद ने एनडीए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया. वही एनडीए के कई नेताओं को अंग वस्त्र के साथ पुष्प गुच्छ और मेमोंटो के साथ तलवार देकर सम्मानित किया गया. सांसद लवली आनंद ने कहा कि विजय दिवस है, ऐसे में किसी को भी ठेस नहीं पहुचने देंगे. लोकतंत्र में 49 एवं 51 आकड़ा का खेल होता है. 49 प्रतिशत वाले हारते है 51 प्रतिशत वाले जीतते हैं. हम 100 प्रतिशत के सांसद हैं, जो लोग मुझे चुनाव में मदद नहीं किए हैं, उनको भी हम ले कर चलेंगे. सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे. जनता को ठेस नहीं पहुचने देंगे. हर प्रकार का विकास यहां होगा, लेकिन कुछ काम इस वर्ष नहीं होगा तो आगे वर्ष होगा धीरे-धीरे होगा.

वही कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में पुर्व सांसद आनंद मोहन ने बातया कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार की सोच रखने वाले सुधर जाएं अन्यथा कलम उठने के पहले तबादला करा लें. नहीं तो खैर नहीं रहेगी. विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जंगलराज की उपाधि सुप्रीम कोर्ट ने दी थी, ऐसे में युवराज से पूछना चाहिए कि जंगलराज में क्या होता था. सबसे ज्यादा बलतत्कार, लूट, हत्या, अपहरण हुआ करता था. अब तो नीतीश राज में वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हुई हत्या में 48 घंटा के अंदर में खुलासा करते हुए गिरफ्तारी भी कर ली गई.

मुकेश सहनी से मिलेंगे आनंद मोहन

आनंद मोहन ने कहा कि धन्यवाद है देश के गृह मंत्री, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का, जिनके शाशन काल में हत्या जैसी बड़ी वारदात का भी 48 घंटा के अंदर के खुलासा के साथ गिरफ्तारी भी कर ली गई. साथ ही पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण के बाद मुकेश सहनी के घर पहुंच कर उनसे मिलेंगे और ऐसी दुःख की घड़ी में सांत्वना देंगे.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: कावड़ यात्रा पर उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में सियासी तकरार, जेडीयू से आरजेडी ने कर दिए बड़े सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget