एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में सोन नदी पर जलाशय बनाने की मांग, सांसदों ने PMO को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या कहा

Bihar News: सांसद राजाराम सिंह ने पीएम मोदी से सोन नदी पर कदवन डैम का निर्माण और नहरों के आधुनिकीकरण की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि इंद्रपुरी बराज से मिलने वाला पानी पर्याप्त नहीं है.

Bihar News: बिहार के कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के सांसदों ने बुधवार (18 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सोन नदी पर जलाशय बनाने की मांग की. सोन नहर बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, पटना, कैमूर, बक्सर और गया जिलों से होकर गुजरती है. सांसदों ने कहा कि इस क्षेत्र को बिहार का धान का कटोरा भी कहा जाता है. यह देश के बहुफसली क्षेत्रों में से एक है. हालांकि, पर्याप्त पानी के अभाव में नहर हर साल सूख जाती है.

'नहरों के आधुनिकीकरण की मांग'

सांसदों ने इस मुद्दे के समाधान के लिए सोन नदी पर इंद्रपुरी जलाशय का निर्माण और नहरों के आधुनिकीकरण की मांग की है. भाकपा (माले) लिबरेशन के सांसद राजा राम सिंह और सुदामा प्रसाद, कांग्रेस सांसद मनोज कुमार तथा राजद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं सुधाकर सिंह ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन पीएमओ के अधिकारियों को सौंपा.

भाकपा (माले) लिबरेशन द्वारा जारी एक बयान में दावा किया गया कि सांसदों ने अपना मुद्दा उठाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ बैठक की मांग की थी. हालांकि 40 मिनट तक इंतजार करने के बावजूद यह संभव नहीं हो सका.

'इंद्रपुरी बराज से मिलने वाला पानी पर्याप्त नहीं'

सांसदों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि 1874 में बनी ऐतहासिक सोन नहरें दम तोड़ रही हैं. इंद्रपुरी बराज से मिलने वाला पानी पर्याप्त नहीं है. नहरों के निचले हिस्सों में पानी पहुंचाने के लिए रोहतास जिले के नौहट्टा ब्लॉक के मटिआंव गांव के पास जिसके दूसरी तरफ झारखंड का गढ़वा जिला है. इंदपुरी डैम के जल्द निर्माण और सोन नहरों के आधुनिकीकरण की आवश्यकता है. 1990 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इंद्रपुरी जलाशय का शिलान्यास भी किया था लेकिन आज तक ये परियोजना लंबित पड़ी हुई है. सिंचाई के लिए सोन के पानी का इस्तेमाल करने वाला बिहार पहला राज्य रहा है. 

यह भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस-RJD अलग-अलग लड़ेगी विधानसभा चुनाव? सांसद तारिक अनवर ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget