एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: 'जब तक जिंदा हूं ना आरक्षण खत्म होगा ना संविधान', नालंदा में गरजे चिराग पासवान

Lok Sabha Elections: तीसरे चरण के मतदान के दौरान लालू यादव के आरक्षण वाले बयान पर एक बार फिर राजनीति गरमा गई. तमाम बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. चिराग पासवान ने भी बड़ा बयान दिया है.

Lok Sabha Elections 2024: नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी अब तेज हो गई है. यहां से एनडीए उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार को बनाया गया है. अंतिम चरण में यहां मतदान होना है. कौशलेंद्र कुमार (Kaushalendra Kumar) मंगलवार (07 मई) को अपना नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशांक शुभंकर के समक्ष दाखिल करेंगे. इस मौके पर आयोजित सभा में एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए. 

विपक्ष पर जमकर बरसे चिराग पासवान

बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया जहां, एलजेपी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी मौजूद रहे. सभा में चिराग पासवान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो संविधान को खत्म होने का खतरा दिखाते हैं, उन्होंने 1975 में में आपात लगाकर संविधान को खत्म करने का काम किया था.

चिराग पासवान ने आगे कहा, "लाठी में तेल पिलाने का काम करते थे यह वही लोग हैं जो नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाने का काम करते थे, जिन्होंने 1975 में आपात लगाकर संविधान को खत्म करने का काम किया था, मैं कसम खाकर कहता हूं जब तक हम हैं, तब तक न संविधान और न ही आरक्षण खत्म होगा" 

कौशलेंद्र कुमार का मुकाबला संदीप सौरभ से

कौशलेंद्र कुमार फिलहाल जेडीयू पार्टी से सांसद हैं, उनकी लड़ाई इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार संदीप सौरभ से होगी. संदीप सौरभ फिलहाल सीपीआई माले से पालीगंज विधानसभा से विधायक हैं और इसी पार्टी से इनको टिकट मिला है. एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों उम्मीदवार इन दिनों जिले के अलग-अलग इलाके का दौरा करके लोगों की समस्या सुनने में लगे हुए हैं. इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अपना नामांकन 9 मई को कराएंगे. 

एनडीए गठबंधन के कई नेता हुए शामिल 

बताते चलें कि कौशलेंद्र कुमार पिछले तीन टर्म से सांसद हैं और अब चौथी बार नीतीश कुमार ने इन पर भरोसा जताया है. तभी तो जेडीयू पार्टी से टिकट कौशलेंद्र कुमार को मिला है. कौशलेंद्र कुमार मूल रूप से जिले के इस्लामपुर के हैदरचक गांव के ही रहने वाले हैं. उनके नामांकन में मंत्री, विधायक, समेत एनडीए गठबंधन के अन्य नेता भी पहुंचे हुए है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Lok Sabha Elections: 'मेरे लिए कोई चुनौती नहीं, जनता तय करेगी बेहतर कौन?', VIP के सुमन महासेठ का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पटना सहित कई इलाकों में झमाझम बरसात
बिहार के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पटना सहित कई इलाकों में झमाझम बरसात
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget