एक्सप्लोरर

Bihar News: 50 हजार की इनामी महिला डॉन गिरफ्तार, ऐसे चढ़ी मोतिहारी STF के हत्थे

Criminal Rita Singh: अपराधी रीता सिंह पर कई थाने में लूट, हत्या, रंगदारी और चार अलग-अलग मामले के अलावा मधुबन थाना में रंगदारी का एक कांड दर्ज है. पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी.

Criminal Rita Singh Arrested: पूर्वी चंपारण जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम एक कुख्यात महिला अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. गिरफ्तार महिला रीता सिंह अपराधी प्रतिबंधित संगठन की सदस्य थी. इसके उपर सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था और यह फरार चल रही थी. महिला पर जिले के विभिन्न थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और रंगदारी से संबंधित आठ मामले दर्ज हैं. एसटीएफ ने इसे गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. 

प्रतिबंधित संगठन से भी जुड़े होने की आशंका

गिरफ्तार रीता सिंह पताही थाना क्षेत्र के बेतौना गांव की रहने वाली है. पुलिस के अनुसार इसका संबंध प्रतिबंधित संगठन आजाद हिन्द फौज से भी रहा है. रीता सिंह के पति जितेंद्र सिंह मुखिया थे और मुखिया रहते वर्ष 2004 में नक्सलियों ने जितेंद्र सिंह के घर पर धावा बोलकर उनकी हत्या कर दी थी. उसके बाद रीता सिंह ने गांव छोड़ दिया और वह श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ गई.

रीता सिंह पूर्व में मोतिहारी जेल समेत कई जेलों में आर्ट ऑफ लिविंग का प्रशिक्षण शिविर लगाती रही है. इन सबके बीच रीता सिंह का नाम अचानक अपराधिक गतिविधियों में आने लगा. उस पर पकड़ीदयाल थाना में हत्या का प्रयास, फेनहारा थाना में लूट और रंगदारी के दो अलग-अलग मामले, पताही थाना में लूट, हत्या, रंगदारी और विविध कांड के चार अलग-अलग मामले के अलावा मधुबन थाना में रंगदारी का एक कांड दर्ज है.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा?

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पताही थाना और एसटीएफ के एसओजी 8 टीम ने जिला की कुख्यात अपराधी रीता सिंह को पताही से गिरफ्तार किया है. इस अपराधी पर कुल 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था. रीता सिंह पर एक दर्जन से भी ज्यादा केस है. कुल आठ कांडों में यह फरार चल रही थी.

इस पर हत्या, लूट और डकैती जैसे जघन्य अपराध के मामले हैं, जिनमें यह वांछित थी और इसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह पताही थाना के चार, मधुबन थाना के एक और फेनहारा थाना के दो लूट कांडों में यह फरार चल रही थी. इस आपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 50 हजार के इनामी राशि से पुरस्कृत किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः VIDEO: नवरात्र में अपनी 'महिला शक्ति' को वीडियो के जरिए दिखा रही बिहार पुलिस, जानिए कौन 'WO SHAKTI HAI'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget