एक्सप्लोरर

बिहारः एक-एक कर 4 बेटियों को मां ने तालाब में फेंका, 3 की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

पति गुजरात में रहता है, बकरीद में मायके से लौटने के बाद मां ने शुक्रवार की रात घटना को अंजाम दिया है. महिला फरार हो गई है.

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक निर्दयी मां ने अपनी चार बेटियों को एक-एक कर तालाब में आधी रात को फेंक कर फरार हो गई. पुलिस ने तालाब से तीन बच्चियों के शव को बरामद कर लिया है, जबकि एक बच्ची का यूपी के पडरौना में इलाज चल रहा है. घटना कटेया थाने के कौलरही गांव की है.

मृतक बच्चियों में असलम मियां की पुत्री तैयबा खातून (2 साल), मोसैबा खातून (3 साल), गुलाबसा खातून (7 साल) और इलाजरत आफरीन खातून (4 साल) बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.  वहीं कटेया थाने की पुलिस ने बच्चियों की मां की तलाश की, लेकिन वह घर से फरार मिली है. शनिवार की सुबह पुलिस ने बच्चियों के नाना को यूपी से हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.

शुक्रवार की रात आठ बजे बच्चियों को लेकर घर से निकली थी मां 

बताया जाता है कि महिला बकरीद के मौके पर अपने मायके यूपी गई थी. शुक्रवार की शाम मायके से लौटी थी. रात के करीब 8 बजे सभी चार बच्चियों को लेकर घर से बाहर निकली और चेंगरही के पास तालाब में सबको फेंक दिया.

रात में ही घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी. कटेया थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जाल लगाकर तालाब में डूबी दो बच्चियों के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं काफी देर बाद तीसरी बच्ची के शव को बरामद किया गया. 

यह भी पढ़ें- 

Bihar Flood: सुपौल में तटबंध टूटने से कई गावों में बाढ़ के जैसे हालात, भयावह हुई स्थिति, लोगों ने NH पर लिया शरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget