एक्सप्लोरर

बिहार के इन 6 जिलों में 7 मई को होगा मॉक ड्रिल, यहां जानें जरूरी बातें

मॉक ड्रील एक प्रैक्टिस है, विपरित परिस्थितियों से लड़ने की. इसमें आपको बताया जाएगा कि कैसे युद्ध के समय खुद की रक्षा करनी है, अपना बचाव करना है. कैसे किसी सुरक्षित जगह पर जाकर छुपना है.

Bihar Mock Drill: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को तेज कर दिया है. 5 मई को गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया जिसके तहत युद्ध की स्थिति होने पर विशेष सायरन बजाने और ब्लैक आउट किए जाने की बात कही गई. इस आदेश के बाद बिहार के भी छह जिलों में बुधवार को मॉक ड्रिल होगी, जिसमें पटना, बेगूसराय, कटिहार, अररिया, किशनगंज, और पूर्णिया शामिल हैं. 

आखिर मॉक ड्रील है क्या?

अब आपको ये जानना है कि आखिर मॉक ड्रील है क्या? तो मॉक ड्रील एक प्रैक्टिस है. विपरित परिस्थितियों से लड़ने की. इसमें आपको बताया जाएगा कि कैसे युद्ध के समय खुद की रक्षा करनी है, अपना बचाव करना है. कैसे किसी सुरक्षित जगह पर जाकर छुपना है. इस दौरान लोगों को कुछ समय के लिए अपने घरों या संस्थानों की सभी लाइटें बंद करनी होगी. 

इस मॉक ड्रिल में यह भी देखा जा सकता है कि लाइटें पूरी तरह बंद होने पर क्या उपाय किए जा सकते हैं. इसके अलावा, इसमें आपातकालीन स्थिति में नागरिक सुरक्षा की प्रतिक्रिया, किसी विशेष स्थान से लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रशिक्षण आदि भी शामिल है. 

इस मॉक ड्रिल में कई तरह के अभ्यास किए जाएंगे. इनमें हवाई हमले की चेतावनी कितनी प्रभावी है, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का अवलोकन करना और आम लोगों और छात्रों को हमलों के दौरान काम करने का प्रशिक्षण देना शामिल है.

निर्देश के अनुसार, मॉक ड्रिल में जिला नियंत्रक, जिले के विभिन्न अधिकारी, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, होमगार्ड, एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक, नेहरू युवा केंद्र संगठन और स्कूल-कॉलेज के छात्रों की भागीदारी होगी. 

10 मिनट के लिए होगा ब्लैकआउट

बता दें कि पटना समेत 5 जिलों में में बुधवार को शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहेगा. सभी लाइटें बंद करके युद्ध जैसी स्थिति से बचने की तैयारी की जाएगी. पटना में 7 से 7:10 बजे तक बिजली कटी रहेगी. पटना में 80 जगहों पर फायर ब्रिगेड और पुलिस थानों की गाड़ियों से सायरन बजाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पटना में नहीं दिख रही सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मी नदारद, मेटल डिटेक्टर बना सौंदर्य की वस्तु, ADG ने दिए थे सख्त आदेश

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget