एक्सप्लोरर

पटना में नहीं दिख रही सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मी नदारद, मेटल डिटेक्टर बना सौंदर्य की वस्तु, ADG ने दिए थे सख्त आदेश

Bihar security: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पत्र जारी करके राज्य के सभी एसएसपी, एसपी को तथा रेल एसपी को भीड़ भाड़ वाले प्रमुख जगहों सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया था, लेकिन पटना में उसका कोई असर नहीं दिख रहा.

Patna News: बीते 22 अप्रैल को जम्मू काश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बदलती परिस्थितियों को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन ने बीते 5 में को ही पत्र जारी करके राज्य के सभी एसएसपी, एसपी को तथा रेल एसपी को भीड़ भाड़ वाले प्रमुख जगहों सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है. खास कर गया स्थित महाबोधि मंदिर, पटना के हनुमान मंदिर, पटना जंक्शन, बरौनी पाइप लाइन, पटना एयरपोर्ट, गया एयरपोर्ट, दरभंगा एयरपोर्ट, बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़, गुरु गोविन्द साहब गुरुद्वारा, इण्डियन ऑयल टर्मिनल सिपारा की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया था.

24 घंटे बाद भी आदेोश पर कोई अमल नहीं

आदेश निकलने के 24 घंटे बाद इस पर कितना अमल किया गया है और राजधानी पटना के प्रमुख जगहों पर क्या स्थिति है, इसका जायजा लेने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट से जब एबीपी न्यूज़ की टीम आज दोपहर में पटना जंक्शन पहुंची तो कुछ अलग नजारा दिखा. पटना जंक्शन का मुख्य गेट नंबर 3 है, जहां पर मुख्य पोर्टिको है, वहां पर मेटल डिटेक्टर के साथ-साथ सामानों की चेकिंग के लिए स्कैनर मशीन भी लगी हुई है, जो कई सालों से लगी है, परंतु कोई भी मशीन काम लायक नहीं है. सिर्फ सौंदर्य की वस्तु बनी हुई है.

सामानों के स्कैनर मशीन के पास दो कुर्सी भी लगी है, लेकिन उसे पर चेकिंग करने वाला कोई कर्मी नजर नहीं आया. अन्य गेट पर तो ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है. सबसे बड़ी बात है कि स्टेशन पर आने जाने के लिए कोई रोकने रोकने वाला नहीं है. दूर-दूर तक कहीं पर भी ना जीआरपी की और ना ही आरपीएफ पुलिस कर्मी  नजर आए. यह प्लेटफार्म नंबर एक का नजारा  है. सोचने वाली बात है कि पटना जंक्शन पर जाने के लिए कुल 7 गेट हैं, जिसमें चार ग्राउंड से जबकी तीन ओवर ब्रिज से गेट बनाए गए हैं. परंतु किसी गेट पर कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आए.

यात्रियों ने कहा कि पटना जंक्शन पर कोई भी सामान किसी वक्त कोई भी ला सकता है और ले जा सकता है इसे देखने वाला और पूछने वाला कोई नहीं है. पटना जंक्शन ही नहीं धार्मिक चिह्नित किए गए स्थलों का नजारा भी कुछ ऐसा ही दिखा. पटना का प्रसिद्ध तख्त हर मंदिर साहिब गुरुद्वारा की सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर दिखा. मुख्य गेट से लेकर पूरे परिसर में कहीं भी एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं दिखे.

बहुत पहले बिहार पुलिस के जरिए मुख्य गेट और दिवान हॉल गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था, लेकिन दोनों मेटल डिटेक्टर सिर्फ लोहे के सामान की तरह है कोई काम का नहीं है, उसमें बिजली प्रवाहित भी नहीं होते हैं. उसके वायर को एक रद्दी कपड़े से वहीं पर बांध दिया गया है. कोई भी श्रद्धालु बैग लेकर आते जाते हैं, लेकिन कोई पूछने वाला  या टोकने वाला नहीं है.

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह ने बताया कि हमने इसके लिए डीजीपी को भी पत्र लिखा था, लेकिन यहां मात्र एक पुलिसकर्मी दिए गए. वह अभी समय पर नहीं रहते हैं. अभी नया क्या आदेश जारी किया गया है या मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन अभी तक तो कोई भी सुरक्षाकर्मी यहां पर तैनात नहीं किए गए हैं. पास में 100 गज की दूरी पर चौक थाना है, लेकिन उसके बावजूद गुरुद्वारा में सुरक्षा का क्या हाल है या देखने लायक है. 

गुरुद्वारा ही नहीं पटना का नामचीन महावीर मंदिर में भी सुरक्षा व्यवस्था खस्ताहाल है .प्रत्येक दिन की तरह यहां पर श्रद्धालु अपने सामानों को लेकर आते-जाते रहे और जो तीन-चार पुलिस कर्मी प्रतिदिन यहां तैनात रहते हैं और वह दिखे. मेटल डिटेक्टर  की स्थिति यहां भी ठीक नहीं है, चेक करने वाला कोई नहीं है. श्रद्धालुओं को आसानी से सामान ले जा रहे है और ला रहे हैं.

महावीर मंदिर में भी सुरक्षा व्यवस्था खस्ताहाल

गुरुद्वारा ही नहीं पटना का नाम चिन महावीर मंदिर में भी सुरक्षा व्यवस्था खस्ताहाल रहा. प्रत्येक दिन की तरह यहां पर श्रद्धालु अपने सामानों को लेकर आते-जाते रहे और जो तीन-चार पुलिस कर्मी प्रतिदिन यहाँ तैनात रहते हैं और वह दिखे .मेटल डिटेक्टर  की स्थिति यहां भी ठीक नहीं है, चेक करने वाला कोई नहीं है. श्रद्धालुओं को आसानी से सामान ले जारहे है और ला रहे हैं. कैमरे के पीछे पुलिस कर्मियों ने बताया कि अधिकारियों से हम लोग को कोई नया आदेश नहीं मिला है, प्रतिदिन की तरह हम लोग काम कर रहे हैं अतिरिक्त पुलिस बल की कोई तैनाती नहीं कई गई है.

ये भी पढ़ें: बिहार के इन पांच जिलों में 7 मई को होगा मॉक ड्रिल, देखें क्या आपका शहर है शामिल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget