एक्सप्लोरर

नीरज कुमार की हार की पटकथा तैयार? RJD ने किया बड़ा दावा

अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने जदयू में दो धड़ों का दावा किया. बीजेपी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व मामला संभाल लेगा और NDA आठों सीटों पर एकजुट है.

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू के नेता अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जारी खींचतान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. अब आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने इस विवाद को लेकर जदयू पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर दो धड़े बन गए हैं और अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद अब ललन सिंह और संजय झा के बीच खींचतान से जुड़ गया है.

अनंत सिंह जदयू के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं।. वह अनुज सिंह के नामांकन और चुनाव प्रचार में भी शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें- अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम

‘अनंत-नीरज का विवाद अब संजय झा के पाले में’

शक्ति यादव ने कहा कि जिस विवाद को संजय झा ने ललन सिंह के पाले में डाल दिया था, वह अब वापस संजय झा के पाले में आ गया है. उनका कहना था कि ललन सिंह ने साफ कर दिया है कि दोनों नेता तैयार होंगे, तभी समझौता कराया जा सकता है. दरअसल, जदयू ने हाल में ललन सिंह को दोनों नेताओं के बीच विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी दी थी.

‘नीरज कुमार की हार की पटकथा तय’

आरजेडी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि ललन सिंह और संजय झा के बीच चल रही कथित खींचतान में नीरज कुमार को नुकसान हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार की हार की पटकथा पहले ही तय की जा चुकी है. 

‘अनुज सिंह को जदयू के एक धड़े का समर्थन’

शक्ति यादव ने कहा कि अनुज सिंह जदयू के एक मजबूत धड़े के प्रत्याशी हैं, जबकि दूसरा धड़ा नीरज कुमार की मदद कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से जदयू में दो धड़ों की स्थिति बन गई है. वहीं, उन्होंने कहा कि आरजेडी का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है.

बीजेपी बोली- NDA की जीत सुनिश्चित

बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने जदयू के अंदर चल रही खींचतान पर कहा कि मामला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में है और जदयू इसे संभाल लेगा. उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता, दल बड़ा होता है. तिवारी ने दावा किया कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है और गठबंधन में शामिल पांचों दल एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं.

बता दें कि बिहार की आठ विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी. नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है.

यह भी पढ़ें- सारण में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, तीन युवकों की मौत; एक घायल

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget