एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election: एमएलसी चुनाव को लेकर BJP-JDU में सीटों के मसले पर बनी बात, डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने किया साफ

सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक हुई. इसके बाद दोनों पार्टियों की तरफ से सहमति बनी है.

पटनाः बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है. इसको लेकर सीटों के मसले पर एक तरफ एनडीए में हलचल तेज है तो इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने शनिवार को यह साफ कर दिया कि इस मसले पर जेडीयू और बीजेपी में सारी बातें हो गई हैं. वहीं खबर आ रही है कि मंत्री जीवेश मिश्रा के आवास पर बीजेपी की बैठक शुरू हो चुकी है. इस बैठक में सहयोगी दलों को सीट देने पर चर्चा हो रही है.

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बहुत जल्द दोनों दल के नेता इसकी घोषणा करेंगे. वहीं एक सवाल पर कि एनडीए में जो विवाद था वो समाप्त हो गया इसपर डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई विवाद नहीं था विमर्श हो रहा था. वहीं दूसरी ओर यह भी लगभग तय हो गया है कि बीजेपी वीआईपी को एक भी सीट नहीं देने जा रही है. वहीं जेडीयू अपने कोटे से मांझी की पार्टी को सीट देती है या नहीं, इसपर भी फैसला आना बाकी है.

यह भी पढ़ें- Super Exclusive: ललन सिंह के ‘आरोपों’ के बाद पहली बार सामने आए आरसीपी सिंह, दी नसीहत- बाएं-दाएं ना करें, 2025 तक काम करें

नीतीश कुमार और भूपेंद्र यादव की हुई मुलाकात

इस बीच सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक हुई. इस बैठक में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के बीच इस मुद्दे को लेकर लगभग एक घंटे तक विचार किया गया. इसके बाद दोनों पार्टियों की तरफ से सहमति बनी है.

बता दें कि पिछले कई दिनों से जेडीयू विधान परिषद चुनाव के सीट बंटवारे में 50-50 फॉर्मूले को अपनाने की बात कर रही है, जबकि बीजेपी 13-11 के अनुपात में सीट बंटवारे की बात करती रही है. अब बताया जा रहा है कि दोनों दलों के बीच आधे-आधे सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. हालांकि दोनों पार्टियों की तरफ से इसको लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Patna News: फ्लाइट से बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी युवती, सैंडल ने उड़ा दिए होश, CISF के जवानों ने जाने से रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget