एक्सप्लोरर

संपत्ति में CM नीतीश कुमार पीछे, सम्राट चौधरी के पास सबसे ज्यादा कैश, किस मंत्री के पास क्या-क्या है? जानें

Bihar News: कैबिनेट सचिवालय ने प्रॉपर्टी डिटेल्स को जारी किया है. इस ब्यौरे में चल-अचल संपत्ति से लेकर ऋण तक की चर्चा है. पढ़िए संपत्ति में कौन आगे और कौन पीछे है.

Bihar News: साल 2024 के अंतिम दिन मंगलवार (31 दिसंबर) को बिहार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा जारी किया गया. कैबिनेट सचिवालय ने प्रॉपर्टी डिटेल्स को जारी किया है. 31 दिसंबर 2024 तक के लिए जारी इस ब्यौरे में चल-अचल संपत्ति से लेकर ऋण तक की चर्चा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की बात की जाए तो वे काफी पीछे हैं. नीतीश कुमार के पास 21,052 रुपये कैश हैं. पटना सचिवालय स्थित एसबीआई ब्रांच में 31,448 रुपये हैं. बोरिंग रोड स्थित पीएनबी की शाखा में 26,500 रुपये हैं. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास एक इकोस्पोर्ट कार है, वैल्यू 11,32,753 रुपये है. दिल्ली में एक फ्लैट है जिसका वर्तमान मूल्य एक करोड़ 48 लाख है. रिपोर्ट को देखने से यह पता चलता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संपत्ति के मामले में अपने कई मंत्रियों से पीछे हैं. बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास नकद सबसे ज्यादा है. उनके पास कैश में छह लाख 70 हजार है. उनकी पत्नी के पास पांच लाख 70 हजार कैश है.

विजय कुमार सिन्हा के पास नकद राशि नहीं

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति देखें तो पटना के कदमकुआं स्थित केनरा बैंक में 2 लाख 51 हजार 439 रुपये जमा हैं. लखीसराय के केनरा बैंक में 87 हजार 984 रुपये जमा हैं. पत्नी के पास 13 लाख 95 हजार के गहने हैं. उनके पास राइफल भी है. विजय कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी के पास नकद राशि नहीं है.

जनक राम के पास राइफल और पिस्टल दोनों 

मंत्री और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के पास नकद 3 लाख 69 हजार है. मंत्री जमा खान के पास नकद एक लाख है. कार के लिए उन्होंने 10 लाख का लोन ले रखा है. मंत्री जनक राम की कुल संपत्ति 1.62 करोड़ की है. मंत्री से अमीर उनकी पत्नी हैं. जिनकी कुल संपत्ति 1.75 करोड़ है. मंत्री जनक राम के पास तीन हजार व पत्नी कुमारी प्रियंका के पास आठ हजार रुपया कैश है. जनक राम के पास राइफल और पिस्टल दोनों है. 

विजय कुमार चौधरी के पास मारुति ऑल्टो

मंत्री विजय कुमार चौधरी के पास नकद 40 हजार रुपये हैं. उनके बैंक खाते में पांच लाख 59 हजार, 12.33 लाख रुपये के शेयर, एक मारुति ऑल्टो कार है जिसकी कीमत 60 हजार है, वे ही मालिक हैं. मंत्री नीरज कुमार बबलू के पास कैश एक लाख 45 हजार 583 है. मंत्री मदन सहनी के पास कैश एक लाख 640 रुपये हैं. कुल संपत्ति 2.79 करोड़ की है. 24 लाख रुपये की एमजी हेक्टर गाड़ी है. 

सुमित सिंह के पास बैंक में करोड़ जमा और एफडी

मंत्री सुमित कुमार सिंह के पास 2,76,560 और पत्नी के पास 3,45,680 रुपये कैश हैं. 16.80 करोड़ रुपये बैंक में जमा और एफडी के रूप में है. उनके पास 370 ग्राम सोना, एक पिस्टल और एक राइफल भी है. मंत्री संतोष सुमन के पास 49 हजार 500 और पत्नी के पास 40 हजार नकद है. मंत्री के पास एक स्कॉर्पियो है. संतोष सुमन के पास एक राइफल और एक रिवॉल्वर भी है.

मंत्री महेश्वर हजारी से अमीर उनकी पत्नी हैं. महेश्वर हजारी की कुल संपत्ति 4.23 करोड़ है, जबकि उनकी पत्नी की 5.09 करोड़ है. मंत्री के बैंक खाते में 51 लाख रुपये हैं. मंत्री सुनील कुमार की कुल संपत्ति 3.66 करोड़ है. नकद 51 हजार रुपये हैं. मंत्री के पास कोई गाड़ी नहीं है. मंत्री मंगल पांडेय के पास 39 हजार रुपये व पत्नी के पास 48 हजार रुपया नकद है. मंत्री के पास राइफल व दिल्ली में फ्लैट है. मंत्री व पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के पास 8 लाख 35 हजार रुपये नकद हैं. उनके पास राइफल और पिस्टल भी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के RLJP नेता की सीतामढ़ी में हत्या, इलाके में सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget